US Flight Ground Stop 2026: अमेरिका में शुक्रवार (13 नवंबर) को अचानक ऐसा कुछ हुआ, जिसने पूरे देश के एविएशन सिस्टम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने देशभर के एयरपोर्ट्स से विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी। वजह थी एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्रों के बीच कम्युनिकेशन सिस्टम का फेल होना।
इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से करीब 11 हजार फ्लाइट्स प्रभावित हुईं और लगभग 15 लाख यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, कैलिफोर्निया, बोस्टन और शिकागो समेत कई शहरों के एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया तो कई लोग घंटों तक अपनी उड़ान का इंतजार करते रहे।
एयरपोर्ट्स पर लगभग 15 लाख यात्री बुरी तरह फंस गए। हालांकि बाद में FAA ने देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप हटा दिया और विमानों की उड़ान दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी। 9/11 के आतंकी हमलों के बाद यह दूसरा मौका है, जब पूरे अमेरिका में आसमान पूरी तरह खाली करना पड़ा था।
इससे पहले जनवरी 2023 में तकनीकी खराबी के कारण ऐसा शटडाउन देखा गया था। अधिकारियों ने तुरंत साफ कर दिया कि इस घटना का किसी भी तरह के साइबर हमले या सुरक्षा खतरे से कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरा संकट देश भर के 22 एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स (ARTCCs) में कम्यूनिकेशन फेल होने की वजह से पैदा हुआ।
सीएनएन को मिली जानकारी के मुताबिक, यह गड़बड़ी नेटवर्क राउस से जुड़े एक फॉल्ट की वजह से शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते पूरे देश में फैल गई। #BreakingNews | The Federal Aviation Administration (FAA) has issued a nationwide ground stop for all U. S.
airports following a major communication issue impacting all Air Route Traffic Control Centres (ARTCCs). https://t. co/Egv01CHpac जब FAA ने दोपहर 3:54 बजे (ईस्टर्न टाइम) अचानक ग्राउंड स्टॉप का आदेश जारी किया, तब हवा में करीब 4,042 विमान उड़ रहे थे।
हालांकि, जो प्लेन पहले से हवा में थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से उनके डेस्टिनेशन पर उतरने की अनुमति दी गई, लेकिन नए विमानों के टेकऑफ पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया गया। शिकागो में कम्यूनिकेशन की समस्या सामने आने के ठीक बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरी इमरजेंसी के पीछे एक तकनीकी अपडेट का फेल होना था।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्रों को आपस में जोड़ने वाले नेटवर्क को संभालने वाली कंपनी 'L3Harris' ने सिस्टम में एक नया अपडेट किया था। इस अपडेट के बाद FAA का टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम रीबूट होने लगा, लेकिन दोबारा चालू होते ही वह पूरी तरह क्रैश हो गया। अमेरिकी परिवहन सचिव (Transportation Secretary) सीन डफी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि FAA के तकनीशियन तुरंत हरकत में आ गए और सिस्टम को ठीक करने में जुट गए।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं