शनिवार, 14 नवंबर 2026 01:05 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,252 व्यूज

दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा 5 एकड़ का वर्ल्ड क्लास छठ घाट, फव्वारे से लेकर ग्रीन स्पेस तक होंगी ये सुविधाएं

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 12:28 AM IST
दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा 5 एकड़ का वर्ल्ड क्लास छठ घाट, फव्वारे से लेकर ग्रीन स्पेस तक होंगी ये सुविधाएं

Delhi Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा करने वाले लोगों के लिए यमुना किनारे एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। आईटीओ के पास करीब 5 एकड़ जमीन पर स्थायी छठ घाट विकसित करने की योजना तैयार की गई है। यह जगह सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे खूबसूरत रिवरफ्रंट और सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर भी तैयार करने की तैयारी है।

यहां सजावटी फव्वारे, हरियाली, वॉकिंग प्लाजा, रोशनी और छठ से जुड़ी कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। दिल्ली सरकार का मकसद इस जगह को ऐसा रूप देना है, जहां श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलें और यमुना किनारे एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी तैयार हो। लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी ने इस काम के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ITO के पास कैसा होगा नया छठ घाट? प्रस्तावित घाट को छठ पूजा की थीम पर डिजाइन किया जाएगा। यहां छठी मैया से जुड़ी म्यूरल आर्ट, मूर्तियां और पारंपरिक कलाकृतियां लगाई जाएंगी।

सजावटी फव्वारे, रोशनी और साउंड सिस्टम भी योजना का हिस्सा हैं। नदी तक पहुंचने के लिए सीढ़ीनुमा घाट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही एक सुंदर प्रोमेनेड और लोगों के बैठने के लिए अलग जगह तैयार की जाएगी।

इस पूरे परिसर में कम से कम 75 फीसदी हिस्सा हरियाली के लिए रखा जाएगा। यानी यहां सिर्फ कंक्रीट का निर्माण नहीं होगा, बल्कि पेड़-पौधों और खुले स्थानों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। लैंडस्केपिंग के जरिए पूरे इलाके को आकर्षक बनाने की योजना है।

दिल्ली में छठ व्रतियों को बड़ी सौगात! मुनक नहर पर बना 11 KM लंबा भव्य छठ घाट,क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? श्रद्धालुओं के लिए मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं? छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंचते हैं।

ऐसे में उनके बैठने, चलने और धूप से बचने की व्यवस्था भी प्रस्तावित योजना में शामिल है। घाट पर छायादार रास्ते, डिजाइनर कैनोपी, परगोला, सजावटी शेल्टर और बैठने के लिए खास ढांचे बनाए जाएंगे। इसके अलावा छठी मैया की थीम पर मूर्तियां और इंस्टॉलेशन लगाए जाएंगे।

पारंपरिक डिजाइन वाली जालीदार दीवारें, रोशनी से सजाई गई मूर्तियां और दूसरी कलात्मक चीजें भी परिसर का हिस्सा होंगी। यहां वॉकिंग प्लाजा बनाया जाएगा, ताकि लोग पूजा के अलावा भी इस जगह पर आ-जा सकें। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि इस परियोजना का मकसद छठ पूजा के लिए एक विश्वस्तरीय, खूबसूरत और पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ सांस्कृतिक व आध्यात्मिक रिवरफ्रंट तैयार करना है।

छठ महापर्व में उगते सूर्य के साथ डूबते सूरज को क्यों दिया जाता है अर्घ्य? जानें उषा-प्रत्युषा का महत्व फव्वारे, हरियाली और लाइट शो; जानिए क्या-क्या होंगी सुविधाएं? ITO के पास बनने वाला यह छठ घाट आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

PWD के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि इसका उद्देश्य इस साइट को एक विश्व स्तरीय, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल रिवरफ्रंट डेस्टिनेशन बनाना है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी एजेंट ने भेजी न्यूड फोटो, बदले में एयरफोर्स अफसर ने खोले सीक्रेट जंग के प्लान! साजिश का सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cricketer Death: 17 साल की क्रिकेटर की खौफनाक मौत, 2 युवकों पर गंभीर आरोप, BCCI की अंडर-19 टीम में हुआ था चयन!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: 18 घंटे बाद लौटीं सेवाएं, फिर भी Outlook में अटक सकते हैं ईमेल, क्या यह कोई साइबर हमला था?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Golaghat Bus Accident: असम में बस-ट्रक की टक्कर में मरने वाले 26 कौन? 20 घायल, गाड़ी काटकर निकाले गए शव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gataru Gang: जम्मू-कश्मीर, पंजाब और UP में नशे-हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़, 10 अरेस्ट, कौन है सरगना?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Iran-US Conflict: बहरीन की ओर आ रहे 2 ड्रोन US ने गिराए, ईरान के रडार हमले के दावे! होर्मुज में टैंकर ब्लास्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

अब कॉलेज में सिखाई जाएगी सफल शादीशुदा जिंदगी की कला! गोवा में शुरू हुआ 15 दिन का खास कोर्स

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल