शनिवार, 14 नवंबर 2026 12:37 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 9,474 व्यूज

Microsoft Outage: 18 घंटे बाद लौटीं सेवाएं, फिर भी Outlook में अटक सकते हैं ईमेल, क्या यह कोई साइबर हमला था?

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 11:49 PM IST
Microsoft Outage: 18 घंटे बाद लौटीं सेवाएं, फिर भी Outlook में अटक सकते हैं ईमेल, क्या यह कोई साइबर हमला था?

Microsoft 365 Outage: माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई वैश्विक गड़बड़ी ( ग्लोबल आउटेज) के बाद करोड़ों यूजर्स को धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। करीब 18 घंटे तक चले आउटेज ने आउटलुक, टीम्स और माइक्रोसॉफ्ट 365 के दूसरे ऐप का काम प्रभावित किया। भारत समेत 74 देशों में यूजर्स को परेशानी हुई।

13 नवंबर शाम कई लोगों को अपने अकाउंट का एक्सेस वापस मिलने लगा। लेकिन कंपनी ने आगाह किया है कि अभी सभी सेवाएं पूरी तरह सामान्य नहीं हुई हैं। कुछ यूजर्स को इनबॉक्स खोलने और ईमेल पाने में देरी हो सकती है।

12 नवंबर को शुरू हुई इस तकनीकी गड़बड़ी ने 13 नवंबर तक कामकाज प्रभावित रखा। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि सेवाओं को बहाल करने में अच्छी प्रगति हुई है। 20 घंटे से ज्यादा वक्त बीतने के बाद कंपनी ने कहा कि ईमेल डिलीवरी की कतारें भी सामान्य स्तर के करीब पहुंच रही हैं।

माइक्रोसॉफ्ट 365 का इस्तेमाल दुनिया भर में 43 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं। इसलिए इसका असर सिर्फ निजी ईमेल तक सीमित नहीं रहा। कंपनियों, सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और वित्तीय संस्थानों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए।

Microsoft Outage: आखिर क्यों ठप हो गया माइक्रोसॉफ्ट? 74 देशों में असर,ठीक करने में क्यों लग रहा इतना वक्त? Outlook Emails अभी भी लेट क्यों हो रहे हैं?

सेवाएं बहाल होने का यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि सिस्टम पूरी तरह नॉर्मल हो चुका है। माइक्रोसॉफ्ट ने साफ किया है कि कुछ यूजर्स को अपना इनबॉक्स लोड करने में परेशानी आ सकती है। इसके अलावा, भेजे गए ईमेल को रिसीवर तक पहुंचने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है।

आउटेज के दौरान जो ईमेल अटके हुए थे, वे अब डिलीवरी कतार से बाहर आ रहे हैं। इसकी वजह से ईमेल पर जो समय दिखाई देगा, वह उस वक्त का हो सकता है जब मैसेज डिलीवर हुआ है, न कि तब का जब उसे असल में भेजा गया था। इससे यूजर्स को ऐसे ईमेल भी मिल सकते हैं जो अजीब समय पर भेजे गए प्रतीत होते हैं।

कंपनी अलग-अलग कनेक्शन तरीकों से रिकवरी की जांच कर रही है और सिस्टम की स्थिरता पर नजर बनाए हुए है। इस भयंकर आउटेज ने रोजमर्रा के कामकाज को बुरी तरह प्रभावित किया। ब्रिटेन में स्कूलों ने पेरेंट्स से ईमेल के बजाय फोन पर संपर्क करने को कहा।

नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) और एम्बुलेंस सेवाओं पर भी गंभीर असर पड़ा, साथ ही कुछ अदालती सुनवाई भी टालनी पड़ीं। कनाडा और अमेरिका में अस्पतालों, रेल यात्रियों और अदालती सेवाओं को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। तुर्की में COP31 क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए प्रतिनिधियों को दस्तावेज खोलने में भारी परेशानी हुई।

भारत में इंडिगो और अकासा एयर जैसी एयरलाइंस को अपनी ईमेल सपोर्ट सेवाओं में बाधा का सामना करना पड़ा। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट जेक मूर (Jake Moore) ने इस व्यवधान के पैमाने को बेहद विशाल करार देते हुए कहा कि माइक्रोसॉफ्ट का सॉफ्टवेयर दुनिया भर के अनगिनत व्यवसायों का केंद्र है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी एजेंट ने भेजी न्यूड फोटो, बदले में एयरफोर्स अफसर ने खोले सीक्रेट जंग के प्लान! साजिश का सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा 5 एकड़ का वर्ल्ड क्लास छठ घाट, फव्वारे से लेकर ग्रीन स्पेस तक होंगी ये सुविधाएं

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cricketer Death: 17 साल की क्रिकेटर की खौफनाक मौत, 2 युवकों पर गंभीर आरोप, BCCI की अंडर-19 टीम में हुआ था चयन!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Golaghat Bus Accident: असम में बस-ट्रक की टक्कर में मरने वाले 26 कौन? 20 घायल, गाड़ी काटकर निकाले गए शव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gataru Gang: जम्मू-कश्मीर, पंजाब और UP में नशे-हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़, 10 अरेस्ट, कौन है सरगना?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Iran-US Conflict: बहरीन की ओर आ रहे 2 ड्रोन US ने गिराए, ईरान के रडार हमले के दावे! होर्मुज में टैंकर ब्लास्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

अब कॉलेज में सिखाई जाएगी सफल शादीशुदा जिंदगी की कला! गोवा में शुरू हुआ 15 दिन का खास कोर्स

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल