Telangana Vikarabad Cricketer Death: तेलंगाना के विकाराबाद जिले में 17 साल की क्रिकेट खिलाड़ी की मौत हो गई। शुक्रवार, 13 नवंबर को वह मधु कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर मृत मिलीं। परिवार का आरोप है कि दो युवक उसे प्यार के नाम पर परेशान कर रहे थे।
परिजनों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल की लड़की, तेलंगाना के विकाराबाद जिले के यलाल मंडल स्थित संगैया पल्ली गांव की रहने वाली थीं।
वह क्रिकेट में करियर बनाने की तैयारी कर रही थीं और विकाराबाद शहर की मधु कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई के साथ क्रिकेट की कोचिंग ले रही थीं। 13 नवंबर को घर पर अकेले होने के दौरान वह फंदे से लटकी मिलीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनकी मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि अनिल नाम का एक युवक पिछले कुछ दिनों से उन्हें प्यार के नाम पर परेशान कर रहा था।
परिजनों ने कृष्णा नाम के एक अन्य युवक पर भी इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि मृतका कथित उत्पीड़न से परेशान थी। घटना के बाद मृतका के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने विकाराबाद में विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों, परिवार के आरोपों और नंदिनी की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
Telangana | A 17-year-old cricket player died by suicide by hanging at her maternal uncles residence in Madhu Colony, Vikarabad. The victim was staying at her maternal uncles house in Madhu Colony and was undergoing coaching for selections. Her family has alleged that two youths were harassing her in the name of love, and that is why she took the extreme step.
A case has been registered and further investigation is in progress. मृतका, क्रिकेट में अपना भविष्य बनाने के लिए कोचिंग ले रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनका चयन BCCI की अंडर-19 टीम के लिए हुआ था।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। मृतका की मौत के पीछे की परिस्थितियां और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं