Marriage Readiness Course: अच्छी नौकरी और बेहतर करियर बनाने के लिए युवा कई साल तक पढ़ाई और तैयारी करते हैं, लेकिन शादी और पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों के लिए अक्सर कोई खास तैयारी नहीं करते। इसी सोच को बदलने के लिए गोवा में एक नई पहल की गई है। गोवा कॉलेज ऑफ होम साइंस ने युवाओं और आम लोगों के लिए शादी से जुड़ा एक खास सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है।
इसका उद्देश्य लोगों को केवल शादी के लिए नहीं, बल्कि एक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता निभाने के लिए तैयार करना है। 15 दिन के इस कोर्स में रिश्तों की समझ, भावनात्मक जुड़ाव और शादी के बाद आने वाली जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। गोवा कॉलेज ऑफ होम साइंस के मानव विकास और प्रशासनिक अध्ययन विभाग ने 'मैरिज रेडीनेस-प्रिपेयरिंग फॉर हेल्दी एंड लास्टिंग रिलेशनशिप' नाम से यह ओपन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है।
इसका आयोजन 2 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। यह पहल राज्य में बढ़ते वैवाहिक विवादों और तलाक के मामलों के बीच शुरू हुई है। गोवा के कानून विभाग के आंकड़ों , 2022 से 2025 के बीच राज्य की दीवानी अदालतों में शादी और तलाक से जुड़ी 3,000 से ज्यादा याचिकाएं दायर हुईं।
इनमें अकेले 2024 में 947 मामले दर्ज किए गए थे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी तलाक के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए पूरे राज्य में शादी से पहले काउंसलिंग शुरू करने की योजना बता चुके हैं। शादी की नहीं, रिश्ता निभाने की मिलेगी ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य महेश पाई के मुताबिक, इस कोर्स का मकसद शादी की तैयारियां या वेडिंग प्लानिंग सिखाना नहीं है।
इसमें युवाओं को भावनात्मक रूप से मजबूत और समझदार बनने में मदद की जाएगी। कोर्स में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल गतिविधियां, पर्सनैलिटी असेसमेंट और खुद को समझने से जुड़े अभ्यास होंगे। प्रतिभागियों को बताया जाएगा कि डेटिंग का उद्देश्य क्या है, रिश्ते कैसे आगे बढ़ते हैं और उनमें एक-दूसरे से क्या उम्मीदें होती हैं।
इसके अलावा अपनी खूबियों और कमियों को पहचानना, माफ करना, परिवार की सोच का रिश्तों पर असर और शादी के समारोह तथा वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियों के बीच अंतर समझना भी सिखाया जाएगा। कॉलेज की सहायक प्रोफेसर नदिशा कोएल्हो , शादी की तैयारी अक्सर विवाह की तारीख नजदीक आने पर शुरू होती है।
इस दौरान जोड़े जरूरी बातचीत और आपसी समझ को नजरअंदाज कर देते हैं। विभाग साल 2007 से अपने छात्रों को यह विषय पढ़ा रहा था, लेकिन अब पहली बार इसे बाहरी लोगों के लिए भी खोला गया है। अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, अविवाहित युवा और हेल्दी रिश्ते बनाने के साथ शादी की जिम्मेदारियों को समझने में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति इस कोर्स में हिस्सा ले सकता है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं