EPFO Alert: प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अक्टूबर 2026 के प्रोविडेंट फंड (PF) को लेकर सभी कंपनियों को अहम सूचना दी है। संगठन ने नियोक्ताओं (Employers) को 15 नवंबर 2026 तक अक्टूबर महीने का PF जमा करने और इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) दाखिल करने को कहा है।
इस संबंध में EPFO ने 12 नवंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट भी किया है। ऐसे में कंपनियों के लिए तय समय पर यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। समय पर PF जमा होने से कर्मचारियों के खाते में योगदान पहुंचने में देरी नहीं होगी और कंपनियां अतिरिक्त आर्थिक बोझ से भी बच सकेंगी।
EPFO ने अपनी पोस्ट में सभी नियोक्ताओं को अक्टूबर 2026 के वेतन महीने का ECR और PF योगदान 15 नवंबर तक जमा करने की सलाह दी है। संगठन ने कंपनियों से आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना यह काम पूरा करने को कहा है। दरअसल, कर्मचारी की सैलरी से PF के लिए काटी गई रकम और कंपनी की ओर से दिए जाने वाले योगदान को तय समय पर जमा करना जरूरी होता है।
इससे कर्मचारियों की बचत उनके PF खाते में समय पर पहुंचती है। ECR यानी इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न एक ऑनलाइन प्रक्रिया है। इसके जरिए कंपनियां हर महीने अपने कर्मचारियों की सैलरी और PF योगदान का पूरा ब्योरा EPFO को देती हैं।
इसमें कर्मचारियों की जानकारी, वेतन, सैलरी से काटी गई PF की रकम और कंपनी की ओर से जमा किए जाने वाले योगदान का विवरण शामिल होता है। ECR जमा करने के साथ ही कंपनियों को संबंधित PF भुगतान भी करना होता है। इसी जानकारी के आधार पर कर्मचारियों के PF खातों में योगदान जमा किया जाता है।
EPFO के नियमों के मुताबिक, कंपनियों को हर महीने तय समय के भीतर PF का पैसा जमा करना होता है। अगर कोई नियोक्ता 15 नवंबर की समयसीमा तक अक्टूबर का PF जमा नहीं करता है, तो उस पर नियमों ब्याज और डैमेज यानी अतिरिक्त हर्जाना लगाया जा सकता है। इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वहीं, PF जमा होने में देरी का असर कर्मचारियों के खातों पर भी पड़ सकता है। इसलिए कंपनियों को ECR दाखिल करने और PF भुगतान की प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लेनी चाहिए। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं