शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 10:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
स्पेशल Gwalior 4,028 व्यूज

MP News: रथ पर सवार होकर CM मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्पवर्षा, 382 करोड़ रुपये की सौगात भी दी

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 09:31 PM IST
MP News: रथ पर सवार होकर CM मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्पवर्षा, 382 करोड़ रुपये की सौगात भी दी

भोपाल/ग्वालियर, 13 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित पशुपालक सम्मेलन और पशु मेले में अनोखे अंदाज में पहुंचे।

वह रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पशुपालकों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से संवाद किया और उनके पशुओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 382 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2. 0 के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों को 175 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 34 लाख से अधिक लाभार्थियों को 207 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इसके अलावा उन्होंने जगन्नाथ मंदिर के विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की।

ग्राम पंचायतों में सड़क निर्माण और हनुमान मंदिर निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दीपावली के अवसर पर उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर महालक्ष्मी की कृपा होती है।

पशुपालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन और कुक्कुट पालन किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन में समृद्धि लाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली, पानी, सड़क और अन्य जरूरी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। किसान कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश को दूध उत्पादन में देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए किसानों को उन्नत नस्ल के पशुधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में मध्य प्रदेश करीब 9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश को दूध कैपिटल बनाना सरकार का संकल्प है।

राज्य में करीब ढाई करोड़ पशुधन है, जिसमें डेढ़ करोड़ गोवंश और एक करोड़ भैंस शामिल हैं। इनकी नस्ल में सुधार की जरूरत है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को एक लाख उन्नत नस्ल की बछिया उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है।

इन बछियों को किसानों को दिया जाएगा, जिससे दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में मध्य प्रदेश की तुलना में पशुधन की संख्या कम होने के बावजूद दूध उत्पादन अधिक है। प्रदेश में गोपालन को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में 10 हजार पशुओं की क्षमता वाली गोशालाएं तैयार की गई हैं।

गोपालन के जरिए प्राकृतिक और जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्वालियर में आयोजित पशुपालक सम्मेलन और पशु मेले में अच्छी नस्ल की गायों और भैंसों की जानकारी दी जा रही है। प्रदेश के सभी विकासखंडों के वृंदावन ग्रामों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर उन्नत पशुओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और विजेता पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

अब कॉलेज में सिखाई जाएगी सफल शादीशुदा जिंदगी की कला! गोवा में शुरू हुआ 15 दिन का खास कोर्स

स्पेशल • अखिल भारतीय

Singer Dhvani Bhanushali ने 'कपकेक' यश भानुशाली से सगाई की, कितने की डायमंड रिंग पहनाई गई?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bengaluru में 500 KM Metro का सपना-फंडिंग पर फंसा पेच! शिवकुमार ने केंद्र से क्या-क्या मांगें रखीं?

स्पेशल • अखिल भारतीय

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कंपनियों को दी चेतावनी, तय तारीख तक ECR दाखिल न करने पर देना होगा हर्जाना

स्पेशल • अखिल भारतीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुए बिहार के दो छात्र, जमुई के एकलव्य विद्यालय का बढ़ाया मान

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश की 1.24 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर, CM मोहन यादव ने जारी की 42वीं किस्त

स्पेशल • अखिल भारतीय

छठ के गीतों से गूंजा गया एयरपोर्ट, घर लौटते प्रवासियों का हुआ खास स्वागत; शारदा सिन्हा के गानों ने बनाया माहौल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल