शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 09:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 16,593 व्यूज

छठ के गीतों से गूंजा गया एयरपोर्ट, घर लौटते प्रवासियों का हुआ खास स्वागत; शारदा सिन्हा के गानों ने बनाया माहौल

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 08:01 PM IST
छठ के गीतों से गूंजा गया एयरपोर्ट, घर लौटते प्रवासियों का हुआ खास स्वागत; शारदा सिन्हा के गानों ने बनाया माहौल

गयाजी, 13 नवंबर 2026। छठ महापर्व पर अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए देश-विदेश में रहने वाले बिहारियों का अपने घर लौटना जारी है। इस बार गया एयरपोर्ट पर प्रवासियों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

एयरपोर्ट पर रंग-बिरंगी सजावट के साथ छठ के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं। खासकर लोकगायिका शारदा सिन्हा के गीतों ने घर लौट रहे लोगों को त्योहार के रंग में रंग दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गया एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन और शहर के विभिन्न छठ घाटों तक सजावट और तैयारियां की गई हैं।

घर लौट रहे प्रवासी इन व्यवस्थाओं को देखकर खुश नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि एयरपोर्ट पर कदम रखते ही उन्हें छठ और घर की यादों से जुड़ा अपनापन महसूस हुआ। बेंगलुरु में रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ गया एयरपोर्ट पहुंचीं।

एयरपोर्ट की सजावट और वहां बज रहे छठ गीतों को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "हम बेंगलुरु में रहते हैं और साल में सिर्फ एक बार छठ पूजा के लिए आते हैं। गया एयरपोर्ट हमारे लिए काफी सुविधाजनक है।

यहां आते ही इतना बड़ा पोस्टर देखा, जिससे बहुत सकारात्मक एहसास हुआ। साथ ही शारदा सिन्हा जी के गीत सुनकर एकदम त्योहार वाली वाइब आ रही है। अपने राज्य में वापस आकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है।

" छठ का आकर्षण सिर्फ देश के दूसरे शहरों तक सीमित नहीं है। विदेशों में रहने वाले बिहारियों के लिए भी यह महापर्व घर लौटने की खास वजह बनता है। गया में पले-बढ़े और अब नीदरलैंड में रहने वाले एक प्रवासी अपने परिवार के साथ गया एयरपोर्ट पहुंचे।

छठ का गीत सुनते ही वह भावुक हो गए। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, "बहुत ही मजेदार यार! आते ही छठ का गीत सुना तो मैं इमोशनल हो गया। वापस यहां आकर बहुत शानदार लग रहा है।

यह हम सभी बिहारियों के लिए सबसे बेहतरीन त्योहार है और मुझे यहां होने पर बहुत गर्व है। " एयरपोर्ट की भीड़ और माहौल पर उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ के बिना उन्हें घर जैसा अहसास ही नहीं होता। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि सब कुछ एकदम साफ-सुथरा और परफेक्ट तरीके से हो।

यह ऐसे ही शानदार है। मैं बहुत खुश हूं और अगले 6-7 दिन इस त्योहार को पूरी तरह एन्जॉय करने वाला हूं। मुझे इस त्योहार से बहुत प्यार है।

" गया एयरपोर्ट से लेकर शहर के अलग-अलग छठ घाटों तक रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट की गई है। जगह-जगह छठी मैया के गीतों की गूंज और त्योहार का माहौल प्रवासियों के स्वागत को खास बना रहा है। छठ पर घर लौटने वाले लोगों के लिए यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, परिवार और परंपराओं से दोबारा जुड़ने का अवसर है।

ऐसे में एयरपोर्ट पर छठ गीतों और स्वागत की तैयारियों ने उनके सफर की थकान कम कर दी है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश की 1.24 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर, CM मोहन यादव ने जारी की 42वीं किस्त

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में ₹2,292 करोड़ से बनेगा RCPL का मेगा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Golaghat Bus Accident: असम में बस-ट्रक की टक्कर, 24 की मौत-गाड़ी काटकर निकाले गए शव, हादसे की वजह क्या?

स्पेशल • Chandigarh

Chandigarh Nagar Nigam Chunav 2026: AAP ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 5 महिलाओं को टिकट-LIST

स्पेशल • अखिल भारतीय

Phone Tapping: Rahul बोले- Modi मेरा फोन टैप करा रहे, Akhilesh ने भी उठाए सवाल, BJP का पलटवार- आदतन झूठे हैं

स्पेशल • अखिल भारतीय

सरकारी वेबसाइट इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, सुरक्षा कारणों से बंद किए गए 22 पोर्टल, जानें वजह

स्पेशल • अखिल भारतीय

बदहाली में जी रहे Sharad Kapoor, हुआ ऐसा हाल, 'बच्चों' से बिछड़ने पर हुए मजबूर, फूट-फूटकर रोए

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल