शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 07:07 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,481 व्यूज

सरकारी वेबसाइट इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, सुरक्षा कारणों से बंद किए गए 22 पोर्टल, जानें वजह

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 06:12 PM IST
सरकारी वेबसाइट इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, सुरक्षा कारणों से बंद किए गए 22 पोर्टल, जानें वजह

Cyber Attack Alert: मध्य प्रदेश में सरकारी वेबसाइट इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश की 22 सरकारी वेबसाइट फिलहाल बंद कर दी गई हैं। इन वेबसाइट को साइबर हमले की आशंका के चलते एहतियातन ऑफलाइन किया गया है।

दरअसल, इन वेबसाइट के सर्वर में इस्तेमाल हो रहे पीएचपी (PHP) सॉफ्टवेयर के पुराने वर्जन को अपडेट किया जा रहा है। सरकार को आशंका है कि पुराने वर्जन की सुरक्षा में मौजूद कमियों का फायदा उठाकर हैकर सरकारी कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगा सकते हैं। ऐसे में सरकारी रिकॉर्ड और जरूरी जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए वेबसाइट बंद करने का फैसला लिया गया है।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने 22 अक्टूबर को मध्य प्रदेश समेत देशभर के लिए साइबर सुरक्षा अलर्ट जारी किया था। इसमें सरकारी वेबसाइट और उनके सर्वर की सुरक्षा को लेकर सावधान किया गया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाने शुरू किए।

जागरण की एक रिपोर्ट , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव एम. सेल्वेंद्रन सरकारी डाटा को किसी भी तरह के खतरे से बचाने के लिए 22 वेबसाइट को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। फिलहाल इनके पीएचपी वर्जन को अपडेट करने का काम चल रहा है।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेबसाइट को एक-एक करके दोबारा शुरू किया जाएगा। पीएचपी एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जिसका इस्तेमाल वेबसाइट बनाने और उन्हें चलाने के लिए किया जाता है। प्रदेश की करीब 90 प्रतिशत सरकारी वेबसाइट इसी तकनीक पर आधारित हैं।

इसके पुराने वर्जन में सुरक्षा से जुड़ी कमियां होने पर साइबर अपराधी उनका फायदा उठा सकते हैं। इसी वजह से सर्वर को नए वर्जन पर अपडेट करना जरूरी माना जा रहा है। सरकारी विभागों में होनी चाहिए साइबर विशेषज्ञों की टीम साइबर विशेषज्ञ अभिषेक चौरिया के मुताबिक, पुलिस समेत सभी सरकारी विभागों में साइबर सुरक्षा और जांच के लिए अलग विशेषज्ञ टीम होनी चाहिए।

ऐसी टीम साइबर हमलों को रोकने और हमला होने पर तुरंत जांच शुरू करने में मदद कर सकती है। उन्होंने सरकारी विभागों में साइबर इंश्योरेंस को भी बढ़ावा देने की सलाह दी। विदेशों में कई संस्थान साइबर हमलों से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कराते हैं।

मध्य प्रदेश के सरकारी विभाग भी इस विकल्प पर विचार कर सकते हैं। अभिषेक चौरिया ने बताया कि कमजोर पासवर्ड, फिशिंग ईमेल, खुले रिमोट डेस्कटॉप और पुराने सॉफ्टवेयर के कारण हैकर सिस्टम तक पहुंच बना सकते हैं। इससे बचने के लिए सभी संस्थानों को कुछ जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए।

इन उपायों से सरकारी कंप्यूटर सिस्टम और जरूरी डाटा को साइबर हमलों से बचाने में मदद मिल सकती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Phone Tapping: Rahul बोले- Modi मेरा फोन टैप करा रहे, Akhilesh ने भी उठाए सवाल, BJP का पलटवार- आदतन झूठे हैं

स्पेशल • अखिल भारतीय

बदहाली में जी रहे Sharad Kapoor, हुआ ऐसा हाल, 'बच्चों' से बिछड़ने पर हुए मजबूर, फूट-फूटकर रोए

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi ने किया Bengaluru Metro की पिंक लाइन का उद्घाटन, जानें रूट, टाइमिंग, लागत और अन्य जरूरी डिटेल्स

स्पेशल • Meerut

कौन है वो दुल्हन, जिसके लिए हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा? 18 साल पुरानी दादी की ख्वाहिश की पूरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'5 पसलियां टूटीं, फेफड़े में चोट, उठना-बैठना मुश्किल', Tinu Anand की हालत गंभीर, क्या बोले डॉक्टर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

3 साल से जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल को पहली बार मिली राहत, क्यों मिली 1 दिन के लिए पैरोल?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है',राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, PM मोदी की दिवाली पार्टी पर भी साधा निशाना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल