शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 06:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,257 व्यूज

'5 पसलियां टूटीं, फेफड़े में चोट, उठना-बैठना मुश्किल', Tinu Anand की हालत गंभीर, क्या बोले डॉक्टर?

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 04:57 PM IST
'5 पसलियां टूटीं, फेफड़े में चोट, उठना-बैठना मुश्किल', Tinu Anand की हालत गंभीर, क्या बोले डॉक्टर?

Tinu Anand Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और निर्देशक टीनू आनंद के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। पांच पसलियां टूटने और फेफड़े में गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए 81 साल के एक्टर अब घर लौट आए हैं। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भी रखा गया था। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए उन्हें अभी लंबा आराम करना होगा। इस बीच उनके अधूरे डबिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पर चल रहा एक्टर का इलाज टीनू आनंद की चोटें काफी गंभीर थीं। हादसे में उनकी 5 पसलियां टूट गई थीं और इनमें से एक पसली फेफड़े में जा धंसी थी। इसके कारण उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई थी और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया और कुछ समय तक उन्हें आईसीयू में भी रखा गया। बिस्तर से नीचे उतरना और आराम से लेटना तक हुआ मुश्किल -अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक्टर अपने घर पर आराम कर रहे हैं। हालांकि डिस्चार्ज होने का मतलब ये नहीं है कि वह पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

चोटों का असर अब भी उनके रोजमर्रा के जीवन पर दिखाई दे रहा है। उनके लिए उठना-बैठना, बिस्तर से नीचे उतरना और आराम से लेटना तक मुश्किल बना हुआ है। डॉक्टरों ने टीनू आनंद को फिलहाल पूरी तरह बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

साथ ही जब तक उनकी सेहत में अच्छा सुधार नहीं होता, उन्हें घर से बाहर निकलने से भी मना किया गया है। उनकी रिकवरी को बेहतर बनाने के लिए घर पर ही फिजियोथेरेपी कराई जा रही है। टीनू आनंद की सेहत में सुधार की खबर के बीच उनके काम को लेकर भी अपडेट सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ फिल्म निर्माताओं ने एक्टर से संपर्क किया है। दरअसल उनके कुछ डबिंग प्रोजेक्ट्स अभी अधूरे बताए जा रहे हैं और मेकर्स उन्हें जल्द पूरा करवाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर्स अपने प्रोजेक्ट्स की तय समयसीमा को ध्यान में रखते हुए बची हुई रिकॉर्डिंग पूरी करने की कोशिश में हैं।

हालांकि टीनू आनंद की मौजूदा शारीरिक स्थिति को देखते हुए ये काम फिलहाल आसान नहीं है। पसलियों में चोट के कारण उन्हें बोलने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में लंबे समय तक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बैठकर डबिंग करना उनके लिए मुश्किल हो सकता है।

अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि एक्टर ने दोबारा डबिंग शुरू कर दी है या उनकी रिकॉर्डिंग के लिए कोई तारीख तय की गई है। ऐसे में फिलहाल उनका पूरा ध्यान सेहत में सुधार और डॉक्टरों की सलाह का पालन करने पर है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बदहाली में जी रहे Sharad Kapoor, हुआ ऐसा हाल, 'बच्चों' से बिछड़ने पर हुए मजबूर, फूट-फूटकर रोए

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi ने किया Bengaluru Metro की पिंक लाइन का उद्घाटन, जानें रूट, टाइमिंग, लागत और अन्य जरूरी डिटेल्स

स्पेशल • Meerut

कौन है वो दुल्हन, जिसके लिए हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा? 18 साल पुरानी दादी की ख्वाहिश की पूरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

3 साल से जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल को पहली बार मिली राहत, क्यों मिली 1 दिन के लिए पैरोल?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है',राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, PM मोदी की दिवाली पार्टी पर भी साधा निशाना

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप, IndiGo-Air India का अलर्ट, दिल्ली में 3 फ्लाइट्स रद्द-2 लेट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: आखिर क्यों ठप हो गया माइक्रोसॉफ्ट? 74 देशों में असर,ठीक करने में क्यों लग रहा इतना वक्त?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल