शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 03:25 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 2,589 व्यूज

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है',राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, PM मोदी की दिवाली पार्टी पर भी साधा निशाना

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 02:01 PM IST
'मेरा फोन टैप किया जा रहा है',राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, PM मोदी की दिवाली पार्टी पर भी साधा निशाना

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक 'आस्क मी' सेशन के दौरान राहुल गांधी ने सनसनीखेज दावा किया कि उनका फोन टैप कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके सारे आरोपों के सबूत उनके फोन के अंदर मौजूद हैं, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद टैप करवा रहे हैं। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि अगर दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की बहस हो जाए, तो जनता के सामने सच आ जाएगा कि देश विरोधी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है।

PM मोदी को सार्वजनिक बहस की खुली चुनौती राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर पीएम मोदी को वन-ऑन-वन पब्लिक डिबेट की चुनौती दी। उनका दावा है कि अगर दोनों के बीच सीधी बहस हुई, तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहेंगे। जब उनसे पूछा गया कि जब बीजेपी संसद में बहस के लिए तैयार है, तो वह बाहर डिबेट क्यों चाहते हैं?

मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर? लोग आपके, मंच आपका, माहौल आपका - फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं।

ख़ैर, कोई बात नहीं। मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए, जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए। बस आइए तो सही।

देश जानना चाहता है - असली देशद्रोही कौन है? इस पर राहुल ने जवाब दिया कि लोकसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता और उनका माइक बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कृषि कानूनों, वोट चोरी, एसआईआर, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन जैसे गंभीर मुद्दों पर संसद में आवाज दबाए जाने का आरोप लगाया।

राहुल ने यहां तक कहा कि बहस के लिए गौतम अडानी या आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी जज बनाया जा सकता है। Anti-SIR Protest से क्यों नहीं जुड़े Gen Z? सैम पित्रोदा के बयान से राहुल गांधी के अभियान पर उठे सवाल दिवाली मिलन और टेलीप्रॉम्प्टर पर राहुल का तंज अपने एक अन्य पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ''मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर?

लोग आपके, मंच आपका,माहौल आपका-फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं। ख़ैर, कोई बात नहीं।

मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए,जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए। बस आइए तो सही। देश जानना चाहता है -असली देशद्रोही कौन है?

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "आरोप लगाना और भाग खड़ा होना उनकी पुरानी फितरत है। फोन टैपिंग का आरोप भी उनकी हल्ला बोल राजनीति का हिस्सा है। " 'सिर्फ गोदाम भरने से काम नहीं चलेगा!' स्मार्ट खेती के दम पर कैसे बनेगा विकसित भारत?

PM मोदी का पूरा रोडमैप BJP का पलटवार, आरोपों को बताया सियासी स्टंट राहुल गांधी के इन बयानों पर सत्ता पक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाना और फिर मैदान छोड़कर भाग जाना राहुल की पुरानी फितरत है।

फोन टैपिंग का यह दावा भी उनकी हल्ला बोल राजनीति का एक हिस्सा भर है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

3 साल से जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल को पहली बार मिली राहत, क्यों मिली 1 दिन के लिए पैरोल?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप, IndiGo-Air India का अलर्ट, दिल्ली में 3 फ्लाइट्स रद्द-2 लेट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: आखिर क्यों ठप हो गया माइक्रोसॉफ्ट? 74 देशों में असर,ठीक करने में क्यों लग रहा इतना वक्त?

स्पेशल • Mumbai

Moushumi Chatterjee पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी की मौत, बॉलीवुड में पसरा मातम

स्पेशल • अखिल भारतीय

UAE Fujairah Road Accident: 23 गाड़ियों की टक्कर में 14 की मौत-भारतीय भी शामिल, अब लाशों का होगा DNA टेस्ट!

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Kareena Kapoor Khan का क्लीवेज दिखाई दे रहा है?' पेंडेंट विवाद पर तस्लीमा नसरीन भड़की, सरेआम कही ऐसी बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chhath Puja 2026 School Holiday: दिल्ली से UP-बिहार तक, 16 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल