शनिवार, 14 नवंबर 2026 07:39 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल Mumbai 18,655 व्यूज

Moushumi Chatterjee पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी की मौत, बॉलीवुड में पसरा मातम

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 01:32 PM IST
Moushumi Chatterjee पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी की मौत, बॉलीवुड में पसरा मातम

Moushumi Chatterjee Husband Death: हिंदी और बंगाली सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रस मौसमी चटर्जी के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस के पति जयंत मुखर्जी का गत 12 नवंबर 2026 को मुंबई में निधन हो गया है। उनके जाने से परिवार और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जयंत मुखर्जी मशहूर गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे। उन्होंने अपने पिता की तरह संगीत की दुनिया में कदम नहीं रखा बल्कि फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हालांकि जयंत मुखर्जी के निधन की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी फिलहाल शेयर नहीं की गई है। उनके निधन की खबर ने मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों, परिवार के सदस्यों और फैंस को भावुक कर दिया है।

फिल्म और टीवी प्रोडक्शन में बनाई थी अपनी पहचान -जयंत मुखर्जी एक प्रतिष्ठित फिल्मी और संगीत परिवार से ताल्लुक रखते थे लेकिन उन्होंने हमेशा चकाचौंध से दूर रहना पसंद किया। परिवार और करीबी लोग उन्हें प्यार से 'बाबू' कहकर बुलाते थे। उन्होंने अभिनय या गायकी के बजाय कैमरे के पीछे रहकर काम करने का फैसला किया और फिल्म निर्माण को अपना करियर बनाया।

प्रोडक्शन के क्षेत्र में जयंत ने कई अहम प्रोजेक्ट्स पर काम किया। उनके काम से जुड़ी फिल्मों में साल 1975 में रिलीज हुई 'मजाक' और 1979 की फिल्म 'दो लड़के दोनों कड़के' शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपनी भूमिका निभाई।

साल 1992 में प्रसारित हुए टीवी सीरियल 'तलाश' के निर्माण से भी वह जुड़े रहे। भले ही जयंत मुखर्जी ने सार्वजनिक जीवन में ज्यादा सक्रियता नहीं दिखाई लेकिन मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे उनका योगदान रहा। Heartfelt condolences to Smt.

#MoushumiChatterjee. Her Husband And Son Of Legendry Singer & Composer #HemantKumar, Producer,Actor#JayantMukherjee (Babu Da) passed away Yesterday night. Om Shanti 🙏🏼 https://t.

co/8Ffn0mEMDl जयंत मुखर्जी का परिवार भारतीय संगीत जगत के एक ऐसे नाम से जुड़ा था, जिसने अपनी आवाज और संगीत से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। उनके पिता हेमंत कुमार हिंदी और बंगाली संगीत के बेहद लोकप्रिय गायक और संगीतकार थे। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार गीत दिए, जिन्हें आज भी संगीत प्रेमी बड़े चाव से सुनते हैं।

हेमंत कुमार ने पार्श्व गायन के साथ-साथ संगीत निर्देशन में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली सिनेमा में भी उनका योगदान बेहद खास रहा। पिता की संगीत विरासत के बावजूद जयंत ने अलग रास्ता चुना।

उन्होंने फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन में काम करके अपनी पहचान बनाई और हमेशा निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

विजय सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, 11वीं के 5.3 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त साइकिल!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amitabh Bachchan के 'जलसा' बंगले पर मालिकाना हक को लेकर विवाद, भाभी रमोला बोलीं- जया बच्चन के नाम कैसे कर दिया

स्पेशल • अखिल भारतीय

7 बार के BJP विधायक ने बहू को चुनाव जिताने के लिए मंच से पढ़ा कलमा, भगवान-अल्हा पर क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kiara Advani ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, बयां किया ऐसा दर्द, बोलीं- मुझे मां और सास की जरूरत थी

स्पेशल • अखिल भारतीय

वोटर लिस्ट से कट गया है नाम? कांग्रेस ने लॉन्च की नई वेबसाइट, घर बैठे कर सकेंगे शिकायत और नाम जुड़वाने की मांग

स्पेशल • अखिल भारतीय

अडानी की कच्छ कॉपर का चिली की सरकारी कंपनी Codelco से बड़ा समझौता, अब वहां तांबे की खोज में मिलाएंगे हाथ

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP में मिशन-2027 के लिए BJP-RSS का सीक्रेट प्लान! कटेंगे 35% विधायकों के टिकट, सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chhath Puja 2026: छठ पूजा के इन 5 पारंपरिक गीतों के बिना अधूरा है महापर्व, प्लेलिस्ट में जरूर करें शामिल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल