शनिवार, 14 नवंबर 2026 05:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,405 व्यूज

Kiara Advani ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, बयां किया ऐसा दर्द, बोलीं- मुझे मां और सास की जरूरत थी

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 04:19 PM IST
Kiara Advani ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, बयां किया ऐसा दर्द, बोलीं- मुझे मां और सास की जरूरत थी

Kiara Advani Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं और अब जल्द ही उनके परिवार में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बीच कियारा आडवाणी का करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में दिया गया पुराना बयान सुर्खियों में है।

शो के दौरान उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों के बारे में खुलकर बात की थी। कियारा आडवाणी ने बताया था कि प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे और इस दौरान उन्हें परिवार की महिलाओं और दोस्तों के भावनात्मक सहारे की जरूरत महसूस हुई। प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीने कियारा आडवाणी के लिए रहे मुश्किल 'कॉफी विद करण' में कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंची थीं।

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी की शुरुआत में उन्हें कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस के मुताबिक शुरुआती तीन महीने आसान नहीं थे। इस दौरान जी मिचलाने की समस्या और हॉर्मोनल बदलावों के कारण उन्हें काफी मुश्किल हुई।

'सिद्धार्थ से मैंने कहा था कि मुझे अपनी मां और सास की जरूरत है' -कियारा आडवाणी ने बताया कि प्रेग्नेंसी के इस शुरुआती दौर में शरीर में होने वाले बदलावों के साथ तालमेल बिठाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में उन्हें महसूस हुआ कि सिर्फ अपने पति के साथ रहना ही काफी नहीं बल्कि उन्हें उन महिलाओं का साथ भी चाहिए था जो पहले इस अनुभव से गुजर चुकी हैं।

कियारा आडवाणी ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तय किया था कि वो अपनी प्रेग्नेंसी की खबर किसी को नहीं बताएंगे। दोनों इस निजी पल को अपने तक ही रखना चाहते थे लेकिन कुछ समय बाद कियारा को एहसास हुआ कि उन्हें अपनी मां और सास से बात करनी चाहिए।

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा से साफ तौर पर कह दिया था कि उन्हें अपनी मां से बात करनी है और अपनी सास का साथ भी चाहिए। कियारा के मुताबिक उस वक्त उन्हें अपने आसपास ऐसी महिलाओं की जरूरत थी, जो उनकी भावनाओं और परेशानियों को समझ सकें। प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले बदलावों को लेकर किसी अनुभवी महिला से बात करना उनके लिए काफी मददगार रहा।

कियारा आडवाणी ने ये भी बताया कि इस सफर में उनकी सहेलियों ने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी सहारा दिया। कई बार वह दोस्तों के साथ बैठकर रो पड़ती थीं और उनकी सहेलियां बिना कोई सवाल किए उन्हें अपना समय और साथ देती थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक उस वक्त उन्हें सलाह से ज्यादा ऐसे लोगों की जरूरत थी जो उनकी भावनाओं को समझें और उन्हें बिना जज किए सुनें।

महिलाओं के बीच इस तरह के अनुभव शेयर करने से उन्हें काफी सुकून मिला। कियारा आडवाणी ने कहा कि मुश्किल दौर के बाद जिंदगी फिर खूबसूरत लगने लगती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

वोटर लिस्ट से कट गया है नाम? कांग्रेस ने लॉन्च की नई वेबसाइट, घर बैठे कर सकेंगे शिकायत और नाम जुड़वाने की मांग

स्पेशल • अखिल भारतीय

अडानी की कच्छ कॉपर का चिली की सरकारी कंपनी Codelco से बड़ा समझौता, अब वहां तांबे की खोज में मिलाएंगे हाथ

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP में मिशन-2027 के लिए BJP-RSS का सीक्रेट प्लान! कटेंगे 35% विधायकों के टिकट, सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chhath Puja 2026: छठ पूजा के इन 5 पारंपरिक गीतों के बिना अधूरा है महापर्व, प्लेलिस्ट में जरूर करें शामिल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Adani की Kutch Copper ने रचा नया रिकॉर्ड, यह ग्लोबल सर्टिफिकेशन पाने वाली बनी भारत की पहली कंपनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: स्काउटओपी के सिर मुंडवाने पर भड़कीं मां, मेकर्स और सलमान खान पर फूटा गुस्सा, सरेआम कही ऐसी बात

स्पेशल • Mumbai

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का होगा कायाकल्प, 91% इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर नहीं पड़ेगा असर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल