शनिवार, 14 नवंबर 2026 12:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,135 व्यूज

Bigg Boss 20: स्काउटओपी के सिर मुंडवाने पर भड़कीं मां, मेकर्स और सलमान खान पर फूटा गुस्सा, सरेआम कही ऐसी बात

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 11:55 AM IST
Bigg Boss 20: स्काउटओपी के सिर मुंडवाने पर भड़कीं मां, मेकर्स और सलमान खान पर फूटा गुस्सा, सरेआम कही ऐसी बात

Bigg Boss 20: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में गेमिंग क्रिएटर तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी अपने खेल से ज्यादा निजी रिश्तों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में जारी एक प्रोमो ने दर्शकों को हैरान कर दिया, जिसमें लव गिल के साथ तीखी बहस के बाद स्काउटओपी अपना सिर मुंडवाते दिखाई दिए।

इसके बाद उन्हें बुरी तरह रोते हुए भी देखा गया। शो के मेकर्स की एडिटिंग और प्रोमो दिखाने पर हो रही चर्चा स्काउटओपी के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं अब उनके परिवार ने भी इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ दी है।

स्काउटओपी की मां ने सोशल मीडिया पर एक वॉयस नोट जारी कर शो के मेकर्स की एडिटिंग और प्रोमो दिखाने के तरीके पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दर्शकों से भी अपील की है कि अधूरे प्रोमो के आधार पर उनके बेटे को लेकर कोई धारणा न बनाएं। स्काउटओपी की मां ने वॉयस नोट जारी कर मेकर्स पर उठाए सवाल -स्काउटओपी की मां ने सोशल मीडिया पर अपना एक वॉयस नोट शेयर किया है।

इसमें उन्होंने कहा कि शो में बार-बार उनके बेटे की निजी जिंदगी और रिश्तों को मुद्दा बनाया जा रहा है। उनके मुताबिक अधूरे और एडिट किए गए प्रोमो की वजह से स्काउट को लेकर गलत तस्वीर पेश हो रही है, जिसका असर उन पर मानसिक रूप से पड़ सकता है। उन्होंने मेकर्स से गुजारिश की कि स्काउट की बातचीत और उनके पक्ष को पूरी तरह दिखाया जाए।

किसी भी बात को बीच में काटकर या उसका संदर्भ बदलकर पेश नहीं किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि दर्शकों को किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरी बात जानने का मौका मिलना चाहिए। अपने वॉयस नोट में स्काउट की मां ने शो के होस्ट सलमान खान का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि जब सलमान खान से जुड़ा एक एडिटेड प्रोमो सामने आया था, तब उन्हें खुद सामने आकर दर्शकों के सामने अपनी बात स्पष्ट करनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि उस घटना से यह बात साफ होती है कि अधूरी जानकारी के आधार पर किसी के बारे में गलत राय बनाई जा सकती है। एक मां के तौर पर अपने बेटे के साथ ऐसा होता देखना उनके लिए बेहद दुखद है।

स्काउटओपी की मां ने कहा कि बिग बॉस के घर के बाहर भी उनके बेटे की एक अलग दुनिया है। उसका करियर, निजी रिश्ते और भविष्य है। वह कई बार अपने रिश्तों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है और दर्शकों के सवालों का जवाब भी दे चुका है।

इसके बावजूद उन्हीं मुद्दों को बार-बार अलग-अलग अंदाज में दिखाया जा रहा है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Adani की Kutch Copper ने रचा नया रिकॉर्ड, यह ग्लोबल सर्टिफिकेशन पाने वाली बनी भारत की पहली कंपनी

स्पेशल • Mumbai

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का होगा कायाकल्प, 91% इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर नहीं पड़ेगा असर

स्पेशल • Mathura

Yamuna Expressway Bus Fire: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 40 यात्री थे सवार! ऐसे बची सबकी जान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nana Patekar की मौत के 35 दिन बाद महेश मांजरेकर का शॉकिंग खुलासा, तनुश्री दत्ता विवाद पर बताया ऐसा सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

लोगों से हाथ जोड़कर काम मांग रहे Sharad Kapoor, बिना पैसों के हुआ ऐसा हाल, रोते हुए बोले- थोड़ा सा सपोर्ट करो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Maharashtra SIR पर चुनाव आयोग की बड़ी राहत, 99.4% वोटरों के नाम फिर जुड़े, किन जिलों में कितने नाम कटे?

स्पेशल • अखिल भारतीय

अमेरिका में क्यों लगाई गई एयर इमरजेंसी? 11000 फ्लाइट्स ठप होने की इनसाइड स्टोरी, 9/11 के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल