शनिवार, 14 नवंबर 2026 10:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 6,245 व्यूज

Nana Patekar की मौत के 35 दिन बाद महेश मांजरेकर का शॉकिंग खुलासा, तनुश्री दत्ता विवाद पर बताया ऐसा सच

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 09:29 AM IST
Nana Patekar की मौत के 35 दिन बाद महेश मांजरेकर का शॉकिंग खुलासा, तनुश्री दत्ता विवाद पर बताया ऐसा सच

Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता-फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर के लिए भी इस नुकसान को स्वीकार करना आसान नहीं है। नाना पाटेकर के साथ उनकी दोस्ती बेहद पुरानी और खास थी।

दोनों के बीच ऐसी बेबाकी थी कि वे एक-दूसरे से मजाक करने और गाली-गलौज करने में भी पीछे नहीं रहते थे। अब एक हालिया इंटरव्यू में महेश मांजरेकर ने नाना पाटेकर को याद करते हुए अपना दर्द बयां किया है। नाना पाटेकर की मौत पर क्या बोले महेश मांजरेकर?

महेश मांजरेकर को इस बात का सबसे ज्यादा अफसोस है कि जब नाना पाटेकर ने आखिरी सांस ली, उस वक्त वह भारत में मौजूद नहीं थे। वह काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे और अपने दोस्त से आखिरी मुलाकात भी नहीं कर सके। न्यूज18 मराठी के साथ बातचीत में उन्होंने नाना पाटेकर के साथ बिताए पलों, उनके निधन की परिस्थितियों और तनुश्री दत्ता से जुड़े पुराने विवाद पर खुलकर बात की।

'नाना पाटेकर को इस तरह जाने का कोई हक नहीं था' -महेश मांजरेकर ने नाना पाटेकर के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि उनके बीच काफी अपनापन था। वो एक-दूसरे से बिना किसी झिझक के अपनी बात कहते थे। महेश मांजरेकर ने भावुक अंदाज में कहा कि अगर नाना आज उनके सामने होते, तो वह उन्हें उनके इस तरह चले जाने के लिए खूब सुनाते।

महेश मांजरेकर ने कहा कि नाना पाटेकर का अचानक दुनिया से चले जाना उनके लिए बेहद तकलीफदेह रहा। अगर उन्हें अपनी खराब तबीयत के बारे में पहले बता दिया होता, तो दोस्त होने के नाते वे उनकी देखभाल के लिए जरूर पहुंचते। महेश मांजरेकर के मुताबिक नाना पाटेकर कम से कम बीमार तो पड़ सकते थे और उन्हें इस बारे में जानकारी दे सकते थे लेकिन सब कुछ इतनी जल्दी हो गया कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

इंटरव्यू में महेश मांजरेकर ने नाना पाटेकर के निधन से पहले की घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक रात करीब 2:30 बजे नाना पाटेकर को बेचैनी महसूस होने लगी थी। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को अपनी परेशानी के बारे में बताया।

महेश मांजरेकर रात करीब 3:30 बजे नाना पाटेकर ने दोबारा अपने बड़े भाई से संपर्क किया और बताया कि उनकी तबीयत अभी भी ठीक नहीं है। उन्होंने भाई से कहा कि अगर परेशानी ज्यादा बढ़ेगी, तो वह उन्हें दोबारा बताएंगे। इसके बाद उनके भाई नाना पाटेकर के घर पहुंचे और उन्हें अस्पताल चलने की सलाह दी।

महेश मांजरेकर ने बताया कि नाना पाटेकर के घर से गोवा के एक अच्छे अस्पताल की दूरी महज चार मिनट थी। इसके बावजूद नाना पाटेकर अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें शायद लग रहा था कि उनकी बेचैनी की वजह गैस की समस्या हो सकती है और जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

लोगों से हाथ जोड़कर काम मांग रहे Sharad Kapoor, बिना पैसों के हुआ ऐसा हाल, रोते हुए बोले- थोड़ा सा सपोर्ट करो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Maharashtra SIR पर चुनाव आयोग की बड़ी राहत, 99.4% वोटरों के नाम फिर जुड़े, किन जिलों में कितने नाम कटे?

स्पेशल • अखिल भारतीय

अमेरिका में क्यों लगाई गई एयर इमरजेंसी? 11000 फ्लाइट्स ठप होने की इनसाइड स्टोरी, 9/11 के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा

स्पेशल • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी एजेंट ने भेजी न्यूड फोटो, बदले में एयरफोर्स अफसर ने खोले सीक्रेट जंग के प्लान! साजिश का सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा 5 एकड़ का वर्ल्ड क्लास छठ घाट, फव्वारे से लेकर ग्रीन स्पेस तक होंगी ये सुविधाएं

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cricketer Death: 17 साल की क्रिकेटर की खौफनाक मौत, 2 युवकों पर गंभीर आरोप, BCCI की अंडर-19 टीम में हुआ था चयन!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: 18 घंटे बाद लौटीं सेवाएं, फिर भी Outlook में अटक सकते हैं ईमेल, क्या यह कोई साइबर हमला था?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल