Sharad Kapoor: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई लेकिन वक्त के साथ उन्हें काम मिलना कम हो गया। ऐसे ही एक एक्टर हैं शरद कपूर, जिन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' में उनके किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है।
इन दिनों शरद कपूर अपने अभिनय नहीं बल्कि अपनी मौजूदा परिस्थितियों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है। एक्टर इस वीडियो में न सिर्फ अपने 4 पालतू कुत्तों से दूर होने का दर्द बयां कर रहे हैं बल्कि फिल्म और ओटीटी इंडस्ट्री से काम देने की गुजारिश भी कर रहे हैं।
4 पालतू कुत्तों को एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजने की मजबूरी शरद कपूर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जिसे एक्ट्रेस जया भट्टाचार्या ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्टर काफी भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने 4 पालतू कुत्तों को एक एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजना पड़ा है क्यों वह अभी बदहाली में जी रहे हैं।
कुत्तों को पालना अभी उनके लिए संभव नहीं है। वह उन्हें अपने बच्चों की तरह मानते हैं और उनसे अलग होना उनके लिए आसान नहीं है। बदहाली में जी रहे हैं शरद कपूर वीडियो में शरद कपूर कहते हैं कि आज वह काफी उदास हैं क्योंकि उनके चारों बच्चे अब एक अच्छी जगह पर भेज दिए गए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने सेंटर से अपील की कि उन्हें कोई अच्छा काम दिलाने में मदद की जाए। एक्टर ने हाथ जोड़कर कहा कि उन्हें थोड़े से सहयोग और मोरल सपोर्ट की जरूरत है। अगर इंडस्ट्री के लोग उनकी मदद कर सकें, तो वह इसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे।
शरद कपूर ने वीडियो में अपनी एक्टिंग क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक अच्छे एक्टर हैं और इंडस्ट्री के लोग उनकी प्रतिभा से अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता दोबारा काम शुरू करना है। एक्टर को उम्मीद है कि जनवरी 2027 से उन्हें फिर से काम मिलना शुरू हो सकता है।
उनकी इस अपील से साफ है कि वह एक बार फिर कैमरे के सामने वापसी करना चाहते हैं। लंबे समय से बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर नहीं आए शरद कपूर अब नए अवसरों की तलाश में हैं। उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से आगे आकर उनका साथ देने की गुजारिश की है।
A post shared by Jayaa Bhatacharrya (@jaya. bhattacharya) वीडियो में शरद कपूर ने अपनी चोट के बारे में भी खुलकर बताया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बार्सिलोना में फुटबॉल खेलना उनके लिए भारी पड़ गया।
वहां टीम में कई अच्छे खिलाड़ी थे लेकिन उन्हें खुद पर कुछ ज्यादा ही भरोसा हो गया था। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं