शनिवार, 14 नवंबर 2026 01:05 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,641 व्यूज

पाकिस्तानी एजेंट ने भेजी न्यूड फोटो, बदले में एयरफोर्स अफसर ने खोले सीक्रेट जंग के प्लान! साजिश का सच

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 12:07 AM IST
पाकिस्तानी एजेंट ने भेजी न्यूड फोटो, बदले में एयरफोर्स अफसर ने खोले सीक्रेट जंग के प्लान! साजिश का सच

देश की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भारतीय वायुसेना (IAF) के एक विंग कमांडर ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े एक एजेंट को बेहद गोपनीय सैन्य जानकारियां लीक कर दीं। हैरानी की बात यह है कि यह सौदा अश्लील (न्यूड) तस्वीरों के बदले किया गया था।

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी अधिकारी ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट (Official Secrets Act) के तहत पिछले पांच महीनों से हिरासत में है। वह 12 जनवरी से 1 अप्रैल 2026 के बीच वॉट्सऐप के जरिए पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। 1 अप्रैल को दफ्तर में स्मार्टफोन ले जाने के शक में उसकी तलाशी ली गई, जिसके बाद इस पूरी साजिश का भंडाफोड़ हुआ।

चार्जशीट में बताया गया है कि अधिकारी ने खुद यह डील ऑफर की थी कि हर एक न्यूड फोटो के बदले वह गुप्त युद्ध योजना (वॉर प्लान) के दस्तावेजों का एक पन्ना भेजेगा। कैसे शुरू हुआ पाकिस्तानी ऑपरेटिव से संपर्क? दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, विंग कमांडर 12 जनवरी से 1 अप्रैल 2026 के बीच पाकिस्तानी ऑपरेटिव के संपर्क में था।

दोनों के बीच व्हाट्सऐप पर बातचीत होती थी। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान अधिकारी ने कई संवेदनशील सैन्य जानकारियां साझा कीं। 1 अप्रैल को अधिकारी को उसके कार्यालय में स्मार्टफोन ले जाते हुए रोका गया और तलाशी ली गई।

इस मामले में आधिकारिक गोपनीयता कानून के तहत केस दर्ज किया गया। अधिकारी पिछले पांच महीने से हिरासत में है। चार्जशीट में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी ऑपरेटिव ने उसे एक न्यूड तस्वीर भेजी थी।

इसके जवाब में अधिकारी ने वायुसेना की गुप्त युद्ध योजना का पन्ना साझा किया। पुलिस के मुताबिक, उसने हर तस्वीर के बदले एक पन्ना देने का प्रस्ताव भी रखा था। पुलिस का आरोप है कि अधिकारी ने वायुसेना की एक गुप्त ड्रोन यूनिट की ताकत, संगठनात्मक ढांचे और काम करने के तरीके से जुड़ी जानकारी साझा की।

इसमें ड्रोन के परीक्षण, उनकी ऑपरेशनल क्षमता, कितनी देर तक उड़ान भर सकते हैं और हथियारों को निशाना बनाने वाले सिस्टम की जानकारी शामिल थी। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि युद्ध जैसी स्थिति बनने पर इस ड्रोन यूनिट को कहां तैनात किया जा सकता है, इसकी जानकारी भी ऑपरेटिव तक पहुंचाई गई।

इसके अलावा लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती और राजस्थान के सूरतगढ़ स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुए सैन्य अभ्यास का ब्योरा साझा करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, संवेदनशील सैन्य ठिकानों की लोकेशन और युद्ध के दौरान सैनिकों की तैनाती से जुड़ी जानकारी भी लीक की गई।

ऐसी जानकारियां दुश्मन को भारत की सैन्य तैयारी और रणनीति समझने में मदद कर सकती हैं। इस मामले का एक और गंभीर पहलू सामने आया है। पुलिस का दावा है कि पाकिस्तानी ऑपरेटिव ने अधिकारी को कुछ ऐप और लिंक भेजे थे, जिनमें मैलवेयर या स्पाइवेयर मौजूद थे।

इनका इस्तेमाल मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में रखी गोपनीय जानकारी तक पहुंचने के लिए किया जा सकता था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा 5 एकड़ का वर्ल्ड क्लास छठ घाट, फव्वारे से लेकर ग्रीन स्पेस तक होंगी ये सुविधाएं

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cricketer Death: 17 साल की क्रिकेटर की खौफनाक मौत, 2 युवकों पर गंभीर आरोप, BCCI की अंडर-19 टीम में हुआ था चयन!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: 18 घंटे बाद लौटीं सेवाएं, फिर भी Outlook में अटक सकते हैं ईमेल, क्या यह कोई साइबर हमला था?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Golaghat Bus Accident: असम में बस-ट्रक की टक्कर में मरने वाले 26 कौन? 20 घायल, गाड़ी काटकर निकाले गए शव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gataru Gang: जम्मू-कश्मीर, पंजाब और UP में नशे-हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़, 10 अरेस्ट, कौन है सरगना?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Iran-US Conflict: बहरीन की ओर आ रहे 2 ड्रोन US ने गिराए, ईरान के रडार हमले के दावे! होर्मुज में टैंकर ब्लास्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

अब कॉलेज में सिखाई जाएगी सफल शादीशुदा जिंदगी की कला! गोवा में शुरू हुआ 15 दिन का खास कोर्स

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल