शनिवार, 14 नवंबर 2026 12:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,307 व्यूज

Golaghat Bus Accident: असम में बस-ट्रक की टक्कर में मरने वाले 26 कौन? 20 घायल, गाड़ी काटकर निकाले गए शव

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 11:01 PM IST
Golaghat Bus Accident: असम में बस-ट्रक की टक्कर में मरने वाले 26 कौन? 20 घायल, गाड़ी काटकर निकाले गए शव

Assam Golaghat Bus Accident: असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर एक मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं, नाबालिग और कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं।

हादसा कोहोरा रेंज के पास रंगाजन इलाके में हाथीकुली चाय बागान के नजदीक हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनीबस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। कई यात्री अंदर फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए बचाव दल को गाड़ी के हिस्से काटने पड़े।

टक्कर के बाद कंटेनर ट्रक भी सड़क से फिसलकर किनारे जा गिरा। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल समेत अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बोकाखाट सिविल अस्पताल और जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

Golaghat Bus Accident Reason:हादसा कैसे हुआ? पुलिस के मुताबिक, मिनीबस गोलाघाट से नगांव की ओर जा रही थी, जबकि कंटेनर ट्रक ऊपरी असम की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल डेका , हादसे के वक्त मिनीबस में करीब 45 यात्री सवार होने की आशंका है। हालांकि, यात्रियों की सटीक संख्या की पुष्टि की जानी बाकी है। प्रारंभिक जानकारी , मिनीबस तेज रफ्तार में थी।

अधिकारियों को आशंका है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। I am deeply distressed by the tragic accident in Kaziranga earlier today.

The scale of this loss has shaken all of us, and my heart goes out to every family that has lost a loved one. No words can ease their pain, but I want them to know that they are not alone. All of Assam stands with them in this hour of grief.

Our foremost priority now is to make sure the injured receive the best possible medical care without delay. Honble Minister Shri @ATULBORA2 is at the site and personally overseeing the relief arrangements. I pray for the swift recovery of the injured and for strength for the bereaved families.

हादसे के बाद कंटेनर ट्रक के डैशकैम का एक वीडियो सामने आने की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि वीडियो में मिनीबस तेज रफ्तार से आती दिखती है और अपनी लेन से हटकर कंटेनर ट्रक के अगले हिस्से से टकरा जाती है। हालांकि, वीडियो के आधार पर दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी तय करने से पहले उसकी प्रामाणिकता, पूरा घटनाक्रम और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच जरूरी है।

जिला प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि क्या किसी वाहन ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था। इसमें निर्धारित गति सीमा, सड़क पर वाहन की स्थिति और मिनीबस में यात्रियों की संख्या जैसे पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cricketer Death: 17 साल की क्रिकेटर की खौफनाक मौत, 2 युवकों पर गंभीर आरोप, BCCI की अंडर-19 टीम में हुआ था चयन!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: 18 घंटे बाद लौटीं सेवाएं, फिर भी Outlook में अटक सकते हैं ईमेल, क्या यह कोई साइबर हमला था?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gataru Gang: जम्मू-कश्मीर, पंजाब और UP में नशे-हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़, 10 अरेस्ट, कौन है सरगना?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Iran-US Conflict: बहरीन की ओर आ रहे 2 ड्रोन US ने गिराए, ईरान के रडार हमले के दावे! होर्मुज में टैंकर ब्लास्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

अब कॉलेज में सिखाई जाएगी सफल शादीशुदा जिंदगी की कला! गोवा में शुरू हुआ 15 दिन का खास कोर्स

स्पेशल • अखिल भारतीय

Singer Dhvani Bhanushali ने 'कपकेक' यश भानुशाली से सगाई की, कितने की डायमंड रिंग पहनाई गई?

स्पेशल • Gwalior

MP News: रथ पर सवार होकर CM मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्पवर्षा, 382 करोड़ रुपये की सौगात भी दी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल