शनिवार, 14 नवंबर 2026 12:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,524 व्यूज

Adani की Kutch Copper ने रचा नया रिकॉर्ड, यह ग्लोबल सर्टिफिकेशन पाने वाली बनी भारत की पहली कंपनी

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 11:43 AM IST
Adani की Kutch Copper ने रचा नया रिकॉर्ड, यह ग्लोबल सर्टिफिकेशन पाने वाली बनी भारत की पहली कंपनी

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर ने भारत के मेटल सेक्टर में एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी को जिम्मेदारी के साथ कॉपर यानी तांबे का उत्पादन करने के लिए वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है। इसके साथ ही कच्छ कॉपर यह पहचान हासिल करने वाली भारत की पहली कॉपर उत्पादक कंपनी बन गई है।

यह मान्यता उसे वेरामार्क एश्योरेंस के तहत मिली है, जिसे पहले कॉपर मार्क के नाम से जाना जाता था। कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल), अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की इकाई है। कंपनी गुजरात के मुंद्रा में दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन कॉपर स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स में से एक का संचालन करती है।

यह उपलब्धि ऐसे वक्त में आई है, जब दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहन, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के साथ तांबे की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत की पहली कॉपर कंपनी को मिली ग्लोबल पहचान कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसे वेरामार्क एश्योरेंस मिला है।

यह एक स्वतंत्र वैश्विक मूल्यांकन व्यवस्था है। इसके जरिए कॉपर, निकेल और जिंक की सप्लाई चेन में जिम्मेदारी से काम करने वाली कंपनियों की जांच की जाती है। यह मान्यता किसी कंपनी को सिर्फ उत्पादन के आधार पर नहीं मिलती।

इसके लिए पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी और कॉर्पोरेट गवर्नेंस यानी ईएसजी से जुड़े मानकों पर खरा उतरना होता है। स्वतंत्र थर्ड पार्टी ऑडिट के बाद ही किसी प्लांट को यह प्रमाणन दिया जाता है। कच्छ कॉपर ने कॉपर मार्क रिस्पॉन्सिबल प्रोडक्शन फ्रेमवर्क और जॉइंट ड्यू डिलिजेंस स्टैंडर्ड के तहत स्वतंत्र जांच पूरी की है।

इसी के बाद कंपनी को यह मान्यता मिली। अडानी नेचुरल रिसोर्सेज के सीईओ और कच्छ कॉपर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विनय प्रकाश ने इसे कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि किसी भारतीय उत्पादक को पहली बार यह मान्यता मिलना टिकाऊ और जिम्मेदार उत्पादन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दिखाता है। डॉ. प्रकाश के मुताबिक, इस उपलब्धि के बाद कच्छ कॉपर उन वैश्विक उत्पादकों के समूह में शामिल हो गया है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हैं।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिफिकेशन, रिन्यूएबल एनर्जी, आधुनिक परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए तांबा लगातार अहम होता जा रहा है। ऐसे में कंपनी भारत की जरूरतों के मुताबिक उच्च गुणवत्ता वाला तांबा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पर्यावरण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की बात भी कही।

कंपनी के मुताबिक, यह प्रमाणन उत्पादकों को यह दिखाने में मदद करता है कि उनका काम अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदार उत्पादन मानकों के अनुरूप है। इसका संबंध संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों से भी है। खास तौर पर लक्ष्य संख्या 12 यानी जिम्मेदार खपत और उत्पादन को इससे बढ़ावा मिलता है।

वेरामार्क फ्रेमवर्क को दुनिया की कई बड़ी माइनिंग और मेटल कंपनियां अपना चुकी हैं। इनमें बीएचपी, रियो टिंटो, फ्रीपोर्ट-मैकमोरन, एंटोफागास्टा और ऑरुबिस जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस व्यवस्था में समय-समय पर दोबारा मूल्यांकन भी किया जाता है, ताकि कंपनियां बदलते वैश्विक मानकों पर खरी उतरती रहें।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: स्काउटओपी के सिर मुंडवाने पर भड़कीं मां, मेकर्स और सलमान खान पर फूटा गुस्सा, सरेआम कही ऐसी बात

स्पेशल • Mumbai

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का होगा कायाकल्प, 91% इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर नहीं पड़ेगा असर

स्पेशल • Mathura

Yamuna Expressway Bus Fire: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 40 यात्री थे सवार! ऐसे बची सबकी जान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nana Patekar की मौत के 35 दिन बाद महेश मांजरेकर का शॉकिंग खुलासा, तनुश्री दत्ता विवाद पर बताया ऐसा सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

लोगों से हाथ जोड़कर काम मांग रहे Sharad Kapoor, बिना पैसों के हुआ ऐसा हाल, रोते हुए बोले- थोड़ा सा सपोर्ट करो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Maharashtra SIR पर चुनाव आयोग की बड़ी राहत, 99.4% वोटरों के नाम फिर जुड़े, किन जिलों में कितने नाम कटे?

स्पेशल • अखिल भारतीय

अमेरिका में क्यों लगाई गई एयर इमरजेंसी? 11000 फ्लाइट्स ठप होने की इनसाइड स्टोरी, 9/11 के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल