UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में अभी तीन महीने से कुछ ज्यादा वक्त बाकी है, लेकिन दोनों संगठन बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं।
एक तरफ बीजेपी अपने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है। दूसरी तरफ आरएसएस गांवों और बूथों तक पहुंच बनाकर लोगों का मूड समझने की कोशिश कर रहा है। साल 2022 के चुनावों के बाद यह पहला मौका है जब दोनों संगठन इतने बड़े स्तर पर एक साथ मिलकर जमीन पर उतरे हैं।
एक तरफ बीजेपी अपने मौजूदा विधायकों की ग्राउंड रिपोर्ट खंगाल रही है, तो दूसरी तरफ संघ बूथ स्तर पर वोटरों को साधने में जुटा है। आंतरिक सर्वे में पार्टी को 52 से 67 सीटों तक नुकसान की आशंका जताई गई है। इसी के साथ करीब 35 फीसदी मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की सलाह भी सामने आई है।
52 से 67 सीटों के नुकसान का डर, 35% विधायकों पर गिरेगी गाज बीजेपी के अंदरूनी सर्वे ने पार्टी नेताओं की नींद उड़ा दी है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कई विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा विधायकों के खिलाफ जनता में जबरदस्त नाराजगी है। एक सर्वे में तो यहां तक अनुमान लगाया गया है कि अगर समय रहते बड़े बदलाव नहीं किए गए, तो पार्टी को 52 से 67 सीटों का सीधा नुकसान हो सकता है।
इस डैमेज को कंट्रोल करने के लिए सर्वे में करीब 35 फीसदी मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की सिफारिश की गई है। एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने स्पष्ट कहा कि इस बार हम 60 से 65 फीसदी पुराने विधायकों को रिपीट करने का जोखिम नहीं उठा सकते। जिन विधायकों की रिपोर्ट दो या तीन सर्वे में खराब आई है, उनका पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है।
UP Election: यूपी चुनाव में NDA कितनी सीटें जीतेगी? क्या होगी 350 पार? CM योगी ने दिया चौंकाने वाला जवाब 403 सीटों का चार लेयर में हो रहा 'एक्स-रे', सहयोगियों पर भी नजर पार्टी ने सभी 403 सीटों पर उम्मीदवारों की जीत की संभावना परखने के लिए चार स्तरों पर एक साथ सर्वे कराया है।
पहला सर्वे खुद पार्टी संगठन ने 15 पैमानों पर किया है। दूसरा सर्वे राज्य सरकार यानी मुख्यमंत्री स्तर पर, तीसरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टीम ने और चौथा सर्वे जमीन पर सक्रिय संघ के कार्यकर्ताओं ने किया है। खास बात यह है कि यह सीक्रेट सर्वे सिर्फ बीजेपी की सीटों तक सीमित नहीं है।
इसमें सहयोगी दलों यानी जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) की सीटें भी शामिल हैं। साल 2022 में ये दोनों दल सपा के साथ थे, तब सुभासपा ने 19 में से 6 और रालोद ने 33 से ज्यादा सीटों पर लड़कर 9 सीटें जीती थीं।
बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस बार सहयोगियों के कोटे की सीटों पर भी उम्मीदवार तय करने में बीजेपी की सीधी दखल रहेगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं