Tamil Nadu Free Cycle Scheme: तमिलनाडु में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुफ्त साइकिल बांटने की योजना पर काम तेज कर दिया है।
इसके तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 11वीं कक्षा के करीब 5. 3 लाख विद्यार्थियों को साइकिल दी जाएगी। इसके लिए हीरो साइकिल को सफल बोलीदाता चुना गया है।
खास बात यह है कि सरकार ने कंपनी के साथ बातचीत करके साइकिलों की कीमत में 27 से 31 प्रतिशत तक की कमी कराई है। तमिलनाडु सरकार ने इस योजना के लिए 277 करोड़ रुपये का बजट रखा है। हीरो साइकिल के साथ बातचीत के बाद खरीद पर करीब 274 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इस तरह पूरी खरीद तय बजट के भीतर होगी। अधिकारियों के मुताबिक, साइकिलों में मजबूत फ्रेम, चौड़े टायर और रखरखाव के लिए जरूरी किट दी जाएगी। छात्रों को हेलमेट और पानी की बोतल भी उपलब्ध कराने की योजना है।
देश के इस राज्य में खत्म होगा 55 साल पुराना इंटरमीडिएट सिस्टम, जानें सरकार ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? लड़कों और लड़कियों को कितने में मिलेगी साइकिल? सरकार और कंपनी के बीच हुए समझौते साइकिलों की कीमत इस प्रकार तय हुई है।
शुरुआती कीमतों के मुकाबले इन दरों में बड़ी कटौती की गई है। पहले कंपनी ने लड़कों की साइकिल, हेलमेट और पानी की बोतल के लिए टैक्स सहित 7,235. 10 रुपये और लड़कियों के लिए 7,470.
60 रुपये का प्रस्ताव दिया था। पड़ोसी पुडुचेरी में साइकिलों की कीमत से तुलना के बाद इन दरों पर सवाल उठे थे। कीमत कम कराने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी।
अगस्त में खरीद के लिए टेंडर जारी हुआ था, जिसमें तीन बड़ी साइकिल कंपनियों ने हिस्सा लिया। बातचीत के बाद हीरो साइकिल को चुना गया। तमिलनाडु में मुफ्त साइकिल योजना की शुरुआत 2001 में एआईएडीएमके सरकार के दौरान हुई थी।
पहले इसका लाभ सरकारी स्कूलों की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले आदि द्रविड़ और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को मिलता था। 2006 में इसका दायरा बढ़ाकर सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 11वीं के विद्यार्थियों को शामिल कर लिया गया। विजय सरकार ने 2026-27 के लिए 5.
32 लाख विद्यार्थियों को साइकिल देने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य दूर से स्कूल आने वाले बच्चों की परेशानी कम करना और उनकी उपस्थिति बढ़ाना है। खासकर 11वीं कक्षा में छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना इसका अहम लक्ष्य है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं