शनिवार, 14 नवंबर 2026 07:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,073 व्यूज

7 बार के BJP विधायक ने बहू को चुनाव जिताने के लिए मंच से पढ़ा कलमा, भगवान-अल्हा पर क्या कहा?

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 05:33 PM IST
7 बार के BJP विधायक ने बहू को चुनाव जिताने के लिए मंच से पढ़ा कलमा, भगवान-अल्हा पर क्या कहा?

Rajendra Rathore: राजस्थान में जिला परिषद चुनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। सात बार विधायक रह चुके राठौड़ ने चूरू जिले के पिथीसर गांव में आयोजित एक चुनावी सभा में इस्लाम का पहला कलमा पढ़ा। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी के प्रसिद्ध प्रार्थना गीत की पंक्तियां भी गाईं।

उनके इस अंदाज पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। दरअसल, उनकी बहू कनिका सिंह चूरू जिला परिषद के वार्ड 23 से चुनाव लड़ रही हैं। इस घटना पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

पिथीसर गांव में लोगों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि खुदा और भगवान एक ही हैं। इसके बाद उन्होंने 'ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह' पढ़ा। इस्लाम में इसे पहला कलमा कहा जाता है।

इसका अर्थ है कि अल्लाह के अलावा कोई इबादत के योग्य नहीं है और मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं। गांधी के प्रार्थना गीत की पंक्तियां गाईं राठौड़ ने सभा में महात्मा गांधी के प्रार्थना गीत 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सद्बुद्धि दे भगवान' की पंक्तियां भी गाईं। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक हैं और सबकी रगों में एक जैसा खून दौड़ता है।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इंसानियत और मोहब्बत का संदेश देने में कभी संकोच नहीं हुआ और उन्होंने हमेशा नफरत से दूरी रखी है। इससे पहले कनिका सिंह ने एक अन्य चुनावी सभा में लोगों का स्वागत 'अस्सलामु-अलैकुम' कहकर किया था। उनके चुनाव क्षेत्र वार्ड 23 में बड़ी संख्या में कायमखानी मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं।

कनिका के पति और राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम राठौड़ भी चूरू जिला परिषद के वार्ड 39 से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस मामले पर कहा कि इसे कलमा कहना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें कलमा का एक-एक शब्द याद है और राजेंद्र राठौड़ ने जो पढ़ा, वह कलमा नहीं था।

दूसरी ओर, कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता वोट पाने के लिए गांधी के भजन गा रहे हैं, जबकि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया जाता। राजेंद्र राठौड़ 1990 से 2023 के बीच सात बार विधायक चुने गए।

उन्होंने 1990 में जनता दल के टिकट पर चूरू से पहली जीत दर्ज की। इसके बाद 1993, 1998, 2003, 2008, 2013 और 2018 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है।

वह 2013 से 2018 तक राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

विजय सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, 11वीं के 5.3 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त साइकिल!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amitabh Bachchan के 'जलसा' बंगले पर मालिकाना हक को लेकर विवाद, भाभी रमोला बोलीं- जया बच्चन के नाम कैसे कर दिया

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kiara Advani ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, बयां किया ऐसा दर्द, बोलीं- मुझे मां और सास की जरूरत थी

स्पेशल • अखिल भारतीय

वोटर लिस्ट से कट गया है नाम? कांग्रेस ने लॉन्च की नई वेबसाइट, घर बैठे कर सकेंगे शिकायत और नाम जुड़वाने की मांग

स्पेशल • अखिल भारतीय

अडानी की कच्छ कॉपर का चिली की सरकारी कंपनी Codelco से बड़ा समझौता, अब वहां तांबे की खोज में मिलाएंगे हाथ

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP में मिशन-2027 के लिए BJP-RSS का सीक्रेट प्लान! कटेंगे 35% विधायकों के टिकट, सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chhath Puja 2026: छठ पूजा के इन 5 पारंपरिक गीतों के बिना अधूरा है महापर्व, प्लेलिस्ट में जरूर करें शामिल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल