शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 03:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 1,811 व्यूज

Microsoft Outage: आखिर क्यों ठप हो गया माइक्रोसॉफ्ट? 74 देशों में असर,ठीक करने में क्यों लग रहा इतना वक्त?

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 02:29 PM IST
Microsoft Outage: आखिर क्यों ठप हो गया माइक्रोसॉफ्ट? 74 देशों में असर,ठीक करने में क्यों लग रहा इतना वक्त?

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने दुनिया भर में लाखों लोगों के कामकाज को प्रभावित किया है। आउटलुक पर ईमेल नहीं खुल रहे, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर बातचीत अटक रही है और कंपनी के कई दूसरे ऐप भी परेशानी झेल रहे हैं। 12 नवंबर को शुरू हुई यह दिक्कत 13 नवंबर तक जारी रही।

इसका असर भारत समेत 74 देशों और क्षेत्रों में दर्ज किया गया। डाउनडिटेक्टर पर आउटलुक की परेशानी को लेकर एक समय करीब 1. 30 लाख रिपोर्ट दर्ज हुईं।

सवाल है कि आखिर माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम में ऐसा क्या बिगड़ा कि इसे ठीक करने में इतना वक्त लग रहा है? Microsoft Outage: क्या गड़बड़ी हुई और दुनिया भर में क्यों मचा हड़कंप? माइक्रोसॉफ्ट की इस गड़बड़ी का असर सिर्फ ईमेल तक सीमित नहीं रहा।

कंपनियों, सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और एयरलाइंस तक का काम प्रभावित हुआ। कई यूजर्स अपने इनबॉक्स तक नहीं खोल पा रहे थे। कुछ लोगों के ईमेल भेजने और पाने में दिक्कत आई, तो कई जगह ऑफिस के कामकाज के लिए इस्तेमाल होने वाले टूल भी जवाब देने लगे।

यह आउटेज 12 नवंबर को शुरू हुआ और शुक्रवार, 13 नवंबर तक जारी रहा। डाउनडिटेक्टर पर आउटलुक से जुड़ी शिकायतें एक समय करीब 1. 30 लाख तक पहुंच गईं।

ये आंकड़े यूजर्स की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट हैं, प्रभावित लोगों की कुल संख्या नहीं। इस आउटेज की खबरें भारत समेत 74 देशों और क्षेत्रों से आईं। Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप, IndiGo-Air India का अलर्ट, दिल्ली में 3 फ्लाइट्स रद्द-2 लेट Microsoft Outage की वजह क्या थी?

माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसके कुछ सर्वर में लोड अचानक बढ़ गया था। इससे कई यूजर्स को कनेक्टिविटी से जुड़ी दिक्कतें आने लगीं। कंपनी ने पाया कि बड़ी संख्या में सर्वर अचानक उपलब्ध नहीं रह गए थे।

ऐसे में उनका ट्रैफिक दूसरे सर्वर पर भेजा गया। इससे बाकी मशीनों पर दबाव और बढ़ गया। कंपनी ने हाल में किए गए कुछ कॉन्फिगरेशन बदलावों की भी जांच शुरू की थी।

उसने एहतियात के तौर पर नए डिप्लॉयमेंट और कॉन्फिगरेशन बदलाव रोक दिए, ताकि पता लगाया जा सके कि हालिया अपडेट का इस गड़बड़ी से कोई संबंध तो नहीं है। हालांकि, शुरुआती जांच में किसी एक बदलाव को आउटेज की पक्की वजह नहीं बताया गया। ई-स्कैन के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर गोविंद राममूर्ति ने एनडीटीवी से कहा कि यह साइबर अटैक नहीं, बल्कि कंपनी की आंतरिक प्रक्रिया में हुई चूक का मामला है।

उनके मुताबिक, जब किसी एक टेक्नोलॉजी कंपनी की सेवाओं पर कई जरूरी काम निर्भर हों, तो सर्वर या नेटवर्क में छोटी गड़बड़ी भी बड़े स्तर पर असर डाल सकती है। Microsoft Exit offer to 60000 Employees: दोराहे पर कर्मचारी, छंटनी नहीं तो फिर क्या है खेल? भारत पर क्या असर?

सर्वर ठीक करते ही फिर क्यों बिगड़ रही थी स्थिति? इस आउटेज को ठीक करना माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियरों के लिए आसान नहीं रहा। कंपनी ने प्रभावित सर्वर को दोबारा शुरू करने की कोशिश की, लेकिन कुछ मशीनें ट्रैफिक लौटते ही फिर से जवाब देना बंद कर रही थीं।

इसे आसान भाषा में ऐसे समझिए। मान लीजिए किसी सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। रास्ता खोलने के लिए गाड़ियों को दूसरी सड़क पर भेजा गया।

लेकिन वहां पहले से ही ज्यादा दबाव था। नतीजा यह हुआ कि दूसरी सड़क पर भी जाम लग गया। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

3 साल से जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल को पहली बार मिली राहत, क्यों मिली 1 दिन के लिए पैरोल?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है',राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, PM मोदी की दिवाली पार्टी पर भी साधा निशाना

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप, IndiGo-Air India का अलर्ट, दिल्ली में 3 फ्लाइट्स रद्द-2 लेट

स्पेशल • Mumbai

Moushumi Chatterjee पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी की मौत, बॉलीवुड में पसरा मातम

स्पेशल • अखिल भारतीय

UAE Fujairah Road Accident: 23 गाड़ियों की टक्कर में 14 की मौत-भारतीय भी शामिल, अब लाशों का होगा DNA टेस्ट!

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Kareena Kapoor Khan का क्लीवेज दिखाई दे रहा है?' पेंडेंट विवाद पर तस्लीमा नसरीन भड़की, सरेआम कही ऐसी बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chhath Puja 2026 School Holiday: दिल्ली से UP-बिहार तक, 16 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल