शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 03:58 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 2,978 व्यूज

3 साल से जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल को पहली बार मिली राहत, क्यों मिली 1 दिन के लिए पैरोल?

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 02:35 PM IST
3 साल से जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल को पहली बार मिली राहत, क्यों मिली 1 दिन के लिए पैरोल?

Amritpal Singh: खडूर साहिब से लोकसभा सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आखिरकार एक दिन की पैरोल मिल गई है। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे। उनकी दादी चरण कौर (84) का 8 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

परिवार ने उनके अंतिम संस्कार को अमृतपाल की रिहाई होने तक टाल दिया था। इसके बाद परिवार और राजनीतिक नेताओं की ओर से उन्हें अस्थायी रिहाई देने की मांग की जा रही थी। करीब तीन साल से जेल में बंद अमृतपाल को पहली बार एक दिन की राहत मिली है।

वह 2023 में पंजाब के अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत जेल में बंद हैं। दादी के अंतिम संस्कार के लिए मांगी थी पैरोल अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का रविवार को निधन हो गया था। परिवार ने सोमवार को उनका अंतिम संस्कार करने के बजाय तीन दिन तक रोकने का फैसला किया।

उनका पार्थिव शरीर अमृतसर जिले के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रखा गया था। इस बीच अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने मंगलवार को अमृतपाल को पैरोल देने की मांग की थी। परिवार ने भी अस्थायी रिहाई के लिए अमृतसर की अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

अयाली ने कहा था कि गंभीर अपराधों के आरोपियों को कई बार पैरोल मिल जाती है, लेकिन सिख राजनीतिक कैदियों को मानवीय आधार पर राहत नहीं दी जाती। तीन साल से डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं अमृतपाल अमृतपाल सिंह को 2023 में अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले के बाद गिरफ्तार किया गया था।

23 फरवरी 2023 को उसने अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए हजारों समर्थकों के साथ थाने पर पहुंचकर कब्जा करने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई और कई जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद अमृतपाल अपने साथियों के साथ फरार हो गया था।

करीब 36 दिनों तक तलाश चलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई हुई और उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। उसके साथ 9 अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

अमृतपाल सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जेल में रहते हुए पंजाब की खडूर साहिब सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। हालांकि, उसे चुनाव प्रचार के लिए जमानत नहीं मिली थी। संसद का सत्र चलने के दौरान भी उसे सदन की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी।

दुबई से भारत लौटकर चर्चा में आए थे अमृतपाल सिंह अमृतसर जिले के जल्लूपुर खेड़ा गांव का रहने वाला है। साल 2012 में वह नौकरी की तलाश में दुबई चला गया था। बाद में वह खालिस्तानी विचारधारा और जरनैल सिंह भिंडरावाले से जुड़ी सोच के संपर्क में आया।

भारत लौटने के बाद वह खालिस्तान समर्थक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा। अब दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिली एक दिन की पैरोल के कारण वह फिर सुर्खियों में है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है',राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, PM मोदी की दिवाली पार्टी पर भी साधा निशाना

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप, IndiGo-Air India का अलर्ट, दिल्ली में 3 फ्लाइट्स रद्द-2 लेट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: आखिर क्यों ठप हो गया माइक्रोसॉफ्ट? 74 देशों में असर,ठीक करने में क्यों लग रहा इतना वक्त?

स्पेशल • Mumbai

Moushumi Chatterjee पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी की मौत, बॉलीवुड में पसरा मातम

स्पेशल • अखिल भारतीय

UAE Fujairah Road Accident: 23 गाड़ियों की टक्कर में 14 की मौत-भारतीय भी शामिल, अब लाशों का होगा DNA टेस्ट!

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Kareena Kapoor Khan का क्लीवेज दिखाई दे रहा है?' पेंडेंट विवाद पर तस्लीमा नसरीन भड़की, सरेआम कही ऐसी बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chhath Puja 2026 School Holiday: दिल्ली से UP-बिहार तक, 16 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल