UAE Fujairah Road Accident Reason: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैरा में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ, जब एक ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक कई गाड़ियों से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिसने आसपास की कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में 5 ट्रकों समेत कुल 23 वाहन शामिल थे। दुर्घटना आधी रात से कुछ समय पहले फुजैरा में अमीरात के प्रवेश द्वार के पास धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक के दौरान हुई। हादसे में भारतीय नागरिकों की भी मौत हुई है।
हालांकि, मृतकों की व्यक्तिगत पहचान की पुष्टि अभी नहीं हुई है। अधिकारियों ने शवों की पहचान के लिए DNA जांच का सहारा लिया है। कैसे हुआ 23 गाड़ियों का एक्सीडेंट?
अधिकारियों के मुताबिक, ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक आगे चल रहे एक दूसरे वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया और धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक में आगे मौजूद कई अन्य गाड़ियों से जा भिड़ा। इस दौरान ट्रक में आग लग गई।
देखते ही देखते आग आसपास की कई गाड़ियों तक फैल गई, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। दुर्घटना में कुल 23 वाहन शामिल थे, जिनमें पांच ट्रक भी थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं।
बचावकर्मियों ने आग पर काबू पाने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और घटनास्थल को सुरक्षित करने का काम किया। अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर विशेषज्ञ टीमें भी तैनात रहीं। फुजैरा पुलिस के मुताबिक, हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग घायल हुए हैं।
मृतकों में कुछ संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक भी शामिल थे। हालांकि, सभी मृतकों के नाम और उनकी व्यक्तिगत पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की राष्ट्रीयताओं में संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं।
शवों की पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए DNA जांच की जा रही है। इस हादसे में भारतीय नागरिकों की मौत की भी पुष्टि हुई है। UAE में भारतीय कॉन्सुलेट ने बताया कि वह प्रभावित परिवारों के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
🇦🇪 Tragedy in Fujairah, UAE. Just before midnight on November 11, a truck reportedly lost control on Sheikh Khalifa bin Zayed Road, triggering a devastating multi-vehicle pile-up followed by a massive fire. 14 lives lost.
30 people injured. Fourteen people who left home never made it back. Fourteen families whose lives will never be the same.
Heartbreaking beyond words. May the victims rest in peace, and may the injured make a full recovery. 🕯️।
पाठक प्रतिक्रियाएं