शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 06:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल Meerut 7,646 व्यूज

कौन है वो दुल्हन, जिसके लिए हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा? 18 साल पुरानी दादी की ख्वाहिश की पूरी

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 04:44 PM IST
कौन है वो दुल्हन, जिसके लिए हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा? 18 साल पुरानी दादी की ख्वाहिश की पूरी

Meerut Groom Heera Rana Helicopter Wedding: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पोते ने अपनी शादी को यादगार बनाने के साथ ही अपनी दादी की 18 साल पुरानी ख्वाहिश भी पूरी कर दी। मेरठ के सिवाल खास निवासी हीरा राणा अपनी बारात लेकर हेलीकॉप्टर से हापुड़ के देहरा गांव पहुंचे। उनकी दादी की इच्छा थी कि घर आने वाली नई बहू हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचे।

पोते ने शादी के मौके पर इस सपने को सच कर दिया। हीरा राणा की हेलीकॉप्टर से गांव में एंट्री देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आसमान में हेलीकॉप्टर दिखाई देते ही लोग उसे देखने के लिए घरों की छतों और आसपास के स्थानों पर पहुंचने लगे।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में इस अनोखी बारात को लेकर उत्सुकता दिखाई दी। दादी की इच्छा थी, हेलीकॉप्टर से आए घर की नई बहू हीरा राणा के परिवार के मुताबिक, उनकी दादी लंबे समय से चाहती थीं कि घर में आने वाली नई बहू का स्वागत खास अंदाज में हो। उनकी ख्वाहिश थी कि पोते की शादी में दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर आए और दुल्हन भी हेलीकॉप्टर से ही ससुराल पहुंचे।

दादी की यह इच्छा करीब 18 साल से परिवार के लिए खास थी। जब हीरा की शादी का मौका आया, तो उन्होंने इसे पूरा करने का फैसला किया। इस तरह शादी का यह आयोजन सिर्फ एक भव्य एंट्री तक सीमित नहीं रहा, बल्कि परिवार की पुरानी इच्छा पूरी होने का यादगार पल बन गया।

मेरठ के सिवाल खास निवासी जाहिद राणा के बेटे हीरा राणा की शादी हापुड़ जिले के देहरा गांव में हुई। हीरा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचे। हेलीकॉप्टर के उतरते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों के बीच इस अनोखी बारात की चर्चा होने लगी। शादी में शामिल लोगों के लिए भी यह नजारा खास रहा। निकाह की रस्में पूरी होने के बाद हीरा राणा अपनी दुल्हन आसिफा को हेलीकॉप्टर में बैठाकर मेरठ के सिवाल खास लौटे।

घर पहुंचने पर परिवार के लोगों ने नई बहू का स्वागत किया। इस तरह दूल्हे की बारात से लेकर दुल्हन की विदाई तक हेलीकॉप्टर इस शादी का खास हिस्सा बना रहा। दादी की जिस इच्छा को परिवार वर्षों से संजोए हुए था, वह शादी के दिन पूरी हो गई।

#up :दादी का सपना पूरा करने हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव मे मेरठ से हेलीकॉप्टर में दुल्हन को लेने पहुंच दूल्हा हीरा राणा। https://t. co/rvzvrt1Wx4 शादी में हेलीकॉप्टर की मौजूदगी ने जहां ग्रामीणों का ध्यान खींचा, वहीं इसके पीछे की वजह ने इस आयोजन को और खास बना दिया।

हीरा राणा ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिन पर दादी की खुशी को प्राथमिकता दी और उनकी पुरानी ख्वाहिश पूरी की। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बदहाली में जी रहे Sharad Kapoor, हुआ ऐसा हाल, 'बच्चों' से बिछड़ने पर हुए मजबूर, फूट-फूटकर रोए

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi ने किया Bengaluru Metro की पिंक लाइन का उद्घाटन, जानें रूट, टाइमिंग, लागत और अन्य जरूरी डिटेल्स

स्पेशल • अखिल भारतीय

'5 पसलियां टूटीं, फेफड़े में चोट, उठना-बैठना मुश्किल', Tinu Anand की हालत गंभीर, क्या बोले डॉक्टर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

3 साल से जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल को पहली बार मिली राहत, क्यों मिली 1 दिन के लिए पैरोल?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है',राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, PM मोदी की दिवाली पार्टी पर भी साधा निशाना

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप, IndiGo-Air India का अलर्ट, दिल्ली में 3 फ्लाइट्स रद्द-2 लेट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Microsoft Outage: आखिर क्यों ठप हो गया माइक्रोसॉफ्ट? 74 देशों में असर,ठीक करने में क्यों लग रहा इतना वक्त?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल