शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 08:21 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल Chandigarh 14,648 व्यूज

Chandigarh Nagar Nigam Chunav 2026: AAP ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 5 महिलाओं को टिकट-LIST

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 07:21 PM IST
Chandigarh Nagar Nigam Chunav 2026: AAP ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 5 महिलाओं को टिकट-LIST

Chandigarh Nagar Nigam Chunav 2026: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

पूर्व मेयर कुलदीप कुमार को वार्ड नंबर 24 से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पार्षद अंजू कात्याल को एक बार फिर वार्ड नंबर 22 से चुनावी मैदान में उतारा गया है। उम्मीदवारों की सूची आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह और चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी की गई है।

पार्टी की इस सूची में अलग-अलग वार्डों से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव दिसंबर 2026 में प्रस्तावित हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन पर काम तेज कर दिया है।

AAP की पहली सूची में किसे मिला टिकट? पूरी लिस्ट देखें आम आदमी पार्टी ने फिलहाल 9 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। वार्डवार सूची इस प्रकार है AAP की पहली सूची में पांच महिला उम्मीदवारों को जगह दी गई है।

इनमें गुरप्रीत कौर लड्डी, अंजू कात्याल, राधिका ढींगरा, सतनाम कौर और एडवोकेट अरुण प्रभा खुर्चा शामिल हैं। पार्टी ने वार्ड नंबर 21 से गुरप्रीत कौर लड्डी, वार्ड नंबर 22 से अंजू कात्याल, वार्ड नंबर 25 से राधिका ढींगरा, वार्ड नंबर 30 से सतनाम कौर और वार्ड नंबर 32 से अरुण प्रभा खुर्चा को उम्मीदवार बनाया है।

AAP releases the list of candidates for the Chandigarh Municipal Corporation election 2026 https://t. co/4Btq2DEpqT आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ के पूर्व मेयर कुलदीप कुमार को वार्ड नंबर 24 से चुनावी मैदान में उतारा है। वे 2021 के नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 26 से पार्षद चुने गए थे।

हालांकि, इस बार वार्ड नंबर 26 को नई आरक्षण व्यवस्था के तहत सामान्य महिला श्रेणी में रखा गया है। इसी वजह से पार्टी ने कुलदीप कुमार को अनारक्षित वार्ड नंबर 24 से टिकट दिया है। उनकी उम्मीदवारी को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे पहले चंडीगढ़ के मेयर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

पार्टी ने मौजूदा पार्षद अंजू कात्याल को वार्ड नंबर 22 से दोबारा उम्मीदवार बनाया है। वे 2021 के नगर निगम चुनाव में इसी वार्ड से जीतकर पार्षद बनी थीं। इस बार वार्ड नंबर 22 की आरक्षण श्रेणी सामान्य महिला से बदलकर अनारक्षित सामान्य हो गई है।

इसके बावजूद पार्टी ने अंजू कात्याल पर भरोसा कायम रखा है और उन्हें दोबारा टिकट दिया है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव दिसंबर 2026 में प्रस्तावित हैं। राज्य चुनाव आयोग ने भी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आयोग ने शहर के 35 वार्डों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। फिलहाल चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी का मेयर है। ऐसे में आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों के सामने नगर निगम में अपनी स्थिति मजबूत करने की चुनौती होगी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में ₹2,292 करोड़ से बनेगा RCPL का मेगा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Golaghat Bus Accident: असम में बस-ट्रक की टक्कर, 24 की मौत-गाड़ी काटकर निकाले गए शव, हादसे की वजह क्या?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Phone Tapping: Rahul बोले- Modi मेरा फोन टैप करा रहे, Akhilesh ने भी उठाए सवाल, BJP का पलटवार- आदतन झूठे हैं

स्पेशल • अखिल भारतीय

सरकारी वेबसाइट इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, सुरक्षा कारणों से बंद किए गए 22 पोर्टल, जानें वजह

स्पेशल • अखिल भारतीय

बदहाली में जी रहे Sharad Kapoor, हुआ ऐसा हाल, 'बच्चों' से बिछड़ने पर हुए मजबूर, फूट-फूटकर रोए

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi ने किया Bengaluru Metro की पिंक लाइन का उद्घाटन, जानें रूट, टाइमिंग, लागत और अन्य जरूरी डिटेल्स

स्पेशल • Meerut

कौन है वो दुल्हन, जिसके लिए हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा? 18 साल पुरानी दादी की ख्वाहिश की पूरी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल