शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 08:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 15,815 व्यूज

Golaghat Bus Accident: असम में बस-ट्रक की टक्कर, 24 की मौत-गाड़ी काटकर निकाले गए शव, हादसे की वजह क्या?

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 07:52 PM IST
Golaghat Bus Accident: असम में बस-ट्रक की टक्कर, 24 की मौत-गाड़ी काटकर निकाले गए शव, हादसे की वजह क्या?

Assam Golaghat Bus Accident: असम के गोलाघाट जिले में शुक्रवार (13 नवंबर) को एक भीषण सड़क हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। बोकाखाट से नगांव जा रही एक मिनी बस की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री अंदर फंस गए।

बचाव दल को शव निकालने के लिए गाड़ी के हिस्से काटने पड़े। असम के मंत्री और बोकाखाट से विधायक अतुल बोरा ने हादसे में 24 लोगों की मौत की जानकारी दी। इससे पहले पुलिस ने मृतकों की संख्या कम से कम 23 बताई थी।

हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में स्कूली छात्रों समेत 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। Golaghat Bus Accident Reason: हादसा कैसे हुआ?

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। मिनी बस बोकाखाट से नगांव की ओर जा रही थी, जबकि सामने से कंटेनर ट्रक आ रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि बस तेज रफ्तार में थी।

इसी दौरान ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस ट्रक से टकरा गई। गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) स्वप्निल डेका ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने की बात शुरुआती जांच में सामने आई है।

हालांकि, दुर्घटना की अंतिम वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। I am deeply distressed by the tragic accident in Kaziranga earlier today. The scale of this loss has shaken all of us, and my heart goes out to every family that has lost a loved one.

No words can ease their pain, but I want them to know that they are not alone. All of Assam stands with them in this hour of grief. Our foremost priority now is to make sure the injured receive the best possible medical care without delay.

Honble Minister Shri @ATULBORA2 is at the site and personally overseeing the relief arrangements. I pray for the swift recovery of the injured and for strength for the bereaved families. टक्कर के बाद मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कई यात्री अंदर फंस गए थे। बचाव दल ने राहत और बचाव अभियान चलाया। फंसे लोगों और शवों को निकालने के लिए बस के हिस्सों को काटना पड़ा।

घायलों को पहले कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटीं।

#WATCH | Golaghat | Assam Minister Atul Bora says, "24 people have lost their lives in the accident. The injured have been shifted to the hospital। " https://t.

co/rMi7LozU11।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

छठ के गीतों से गूंजा गया एयरपोर्ट, घर लौटते प्रवासियों का हुआ खास स्वागत; शारदा सिन्हा के गानों ने बनाया माहौल

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में ₹2,292 करोड़ से बनेगा RCPL का मेगा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

स्पेशल • Chandigarh

Chandigarh Nagar Nigam Chunav 2026: AAP ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 5 महिलाओं को टिकट-LIST

स्पेशल • अखिल भारतीय

Phone Tapping: Rahul बोले- Modi मेरा फोन टैप करा रहे, Akhilesh ने भी उठाए सवाल, BJP का पलटवार- आदतन झूठे हैं

स्पेशल • अखिल भारतीय

सरकारी वेबसाइट इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, सुरक्षा कारणों से बंद किए गए 22 पोर्टल, जानें वजह

स्पेशल • अखिल भारतीय

बदहाली में जी रहे Sharad Kapoor, हुआ ऐसा हाल, 'बच्चों' से बिछड़ने पर हुए मजबूर, फूट-फूटकर रोए

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi ने किया Bengaluru Metro की पिंक लाइन का उद्घाटन, जानें रूट, टाइमिंग, लागत और अन्य जरूरी डिटेल्स

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल