शनिवार, 14 नवंबर 2026 09:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल Jabalpur 16,242 व्यूज

MP News: सफाई मित्रों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पुष्पवर्षा, बोले- सफाईकर्मियों का पूरा ख्याल रख रही सरकार

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 08:31 PM IST
MP News: सफाई मित्रों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पुष्पवर्षा, बोले- सफाईकर्मियों का पूरा ख्याल रख रही सरकार

जबलपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 नवंबर को जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मानस भवन में आयोजित 'सफाई मित्र सम्मान' समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के बिरसा मुंडा चौक स्थित आधारताल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर संस्कारधानी और न्याय की नगरी के रूप में जाना जाता है। संगमरमर की नगरी भेड़ाघाट की पहचान रखने वाला जबलपुर अब स्वच्छता के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि जबलपुर देश के स्वच्छ नगरों की श्रेणी में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता की मिसाल जब भी देखने को मिलेगी, उसमें जबलपुर का नाम प्रमुखता से सामने आएगा। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी अपने कर्म के माध्यम से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में स्वच्छता का विशेष महत्व है। दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान झाड़ू को भी स्वच्छता के प्रतीक के रूप में महत्व दिया जाता है।

हमारी संस्कृति स्वच्छता को पूजा और संस्कार का अभिन्न अंग मानती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में ग्वालियर में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। ग्वालियर के साथ इंदौर, देपालपुर, उज्जैन, देवास और बुधनी ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने जबलपुर को भी स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सफाईकर्मियों के कल्याण और सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाईकर्मियों के सम्मान और उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नमस्ते योजना शुरू की है।

मध्य प्रदेश सरकार ने भी सफाईकर्मियों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभान्वित कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है, ताकि शहरों में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने जबलपुर के विकास से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जबलपुर, भोपाल, इंदौर और उज्जैन को जोड़ने वाले इकोनॉमिक कॉरिडोर की घोषणा की गई है। इसके अलावा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के तीन हिस्सों में से एक विश्वविद्यालय जबलपुर में भी स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जबलपुर सहित पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में सफाई मित्रों का सम्मान कर उनके योगदान को रेखांकित किया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

अपना पक्का घर बनाने के लिए सरकार दे रही 2.5 लाख रुपये तक की मदद, कौन है पात्र और क्या हैं 4 कैटेगरी?

स्पेशल • New Delhi

IITF 2026: स्टेट डे सेलिब्रेशन और 80 से ज्यादा सांस्कृतिक शो, भारत मंडपम में दिखेगी देश की समृद्ध विरासत

स्पेशल • Jabalpur

MP News: जनजाति गौरव सप्ताह: सीएम मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, 133 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारतीय कारोबारियों के लिए अच्छी खबर, द्विपक्षीय व्यापार समझौते में अमेरिका देगा खास टैरिफ व्यवस्था

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: कचरे से खाद और QR कोड से कमाई, बिहार की खलवा पंचायत ने पेश की स्वच्छता की अनूठी मिसाल

स्पेशल • अखिल भारतीय

विजय सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, 11वीं के 5.3 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त साइकिल!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amitabh Bachchan के 'जलसा' बंगले पर मालिकाना हक को लेकर विवाद, भाभी रमोला बोलीं- जया बच्चन के नाम कैसे कर दिया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल