शनिवार, 14 नवंबर 2026 09:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,519 व्यूज

Bihar News: कचरे से खाद और QR कोड से कमाई, बिहार की खलवा पंचायत ने पेश की स्वच्छता की अनूठी मिसाल

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 07:31 PM IST
Bihar News: कचरे से खाद और QR कोड से कमाई, बिहार की खलवा पंचायत ने पेश की स्वच्छता की अनूठी मिसाल

पटना, 14 नवंबर 2026: बिहार के सीवान जिले के नौतन प्रखंड की खलवा ग्राम पंचायत ने ग्रामीण स्वच्छता के क्षेत्र में एक अनूठी मिसाल पेश की है। पंचायत ने स्वच्छता, सुंदरता और आत्मनिर्भरता को जोड़ते हुए ऐसा मॉडल विकसित किया है, जिसमें कचरे से जैविक खाद तैयार करने से लेकर डिजिटल भुगतान के जरिए आय जुटाने तक की व्यवस्था शामिल है।

नियमित स्वच्छता सेवाओं, स्थानीय स्तर पर रखरखाव और स्वच्छता कर्मियों के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए पंचायत ने ओडीएफ प्लस के लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है। यह पहल अब केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मॉडल भी बन रही है।

खलवा पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्थापित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (WPU) अपनी खास बनावट और कार्यप्रणाली के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां घरों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण किया जाता है। इसके बाद नाडेप विधि से जैविक खाद तैयार की जाती है।

यूनिट के सामने एक सुंदर बगीचा भी विकसित किया गया है, जहां रंग-बिरंगे फूल और पौधे लगाए गए हैं। इसका स्वरूप किसी पार्क जैसा दिखाई देता है। पंचायत के मुखिया अमित सिंह , यहां तैयार होने वाली जैविक खाद की बिक्री के लिए एक स्थानीय नर्सरी संचालक के साथ समझौता किया गया है।

इससे खाद की खपत स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित हो रही है। खलवा पंचायत के स्वच्छता मॉडल की एक खास पहल वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट परिसर में बनाया गया स्वच्छता क्लिनिक है। यहां घरों में बने शौचालयों की छोटी-मोटी खराबियों को ठीक करने के लिए जरूरी निर्माण सामग्री किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाती है।

इसमें शौचालय सीट, पाइप, दरवाजे, सीमेंट, ईंट और छड़ जैसी सामग्री शामिल हैं। इससे ग्रामीणों को शौचालय की मरम्मत के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकना नहीं पड़ता। इसके अलावा कचरा उठाने वाले ठेला-रिक्शा, ट्राइसाइकिल और ई-रिक्शा की मरम्मत के लिए भी परिसर में व्यवस्था की गई है।

यहां पंचर किट, जरूरी उपकरण और मिस्त्री उपलब्ध रहते हैं, ताकि वाहनों में खराबी आने पर स्वच्छता सेवाएं बाधित न हों। मुखिया अमित सिंह के मुताबिक, पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को कचरा संग्रहण वाहनों की मरम्मत और सर्विसिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। अब ये कर्मी आसपास की दूसरी पंचायतों के वाहनों की भी मरम्मत कर रहे हैं और इसके जरिए अतिरिक्त आमदनी कर रहे हैं।

इस व्यवस्था से स्वच्छता कर्मियों के कौशल में वृद्धि के साथ उनकी आय के नए अवसर भी तैयार हुए हैं। खलवा पंचायत ने वित्तीय पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था भी लागू की है। इसके तहत स्वच्छता कर्मियों के पहचान-पत्रों और कचरा संग्रहण वाहनों पर QR कोड लगाए गए हैं।

लोग इन QR कोड को स्कैन करके सीधे पंचायत के खाते में यूजर चार्ज जमा कर सकते हैं। मुखिया अमित सिंह , इस व्यवस्था के तहत अब तक करीब 4 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। इस राशि का उपयोग पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था और रखरखाव में किया जा रहा है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Jabalpur

MP News: सफाई मित्रों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पुष्पवर्षा, बोले- सफाईकर्मियों का पूरा ख्याल रख रही सरकार

स्पेशल • अखिल भारतीय

अपना पक्का घर बनाने के लिए सरकार दे रही 2.5 लाख रुपये तक की मदद, कौन है पात्र और क्या हैं 4 कैटेगरी?

स्पेशल • New Delhi

IITF 2026: स्टेट डे सेलिब्रेशन और 80 से ज्यादा सांस्कृतिक शो, भारत मंडपम में दिखेगी देश की समृद्ध विरासत

स्पेशल • Jabalpur

MP News: जनजाति गौरव सप्ताह: सीएम मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, 133 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारतीय कारोबारियों के लिए अच्छी खबर, द्विपक्षीय व्यापार समझौते में अमेरिका देगा खास टैरिफ व्यवस्था

स्पेशल • अखिल भारतीय

विजय सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, 11वीं के 5.3 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त साइकिल!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amitabh Bachchan के 'जलसा' बंगले पर मालिकाना हक को लेकर विवाद, भाभी रमोला बोलीं- जया बच्चन के नाम कैसे कर दिया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल