शनिवार, 14 नवंबर 2026 11:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल Ayodhya 2,121 व्यूज

राम की अयोध्या से जुड़ेगी सीता की नगरी

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 10:30 PM IST
राम की अयोध्या से जुड़ेगी सीता की नगरी

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली नेपाल का जनकपुर धाम अब सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहे हैं। सदियों पुराने सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्तों को आधुनिक रफ्तार देने के लिए 23 नवंबर से अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 23 नवंबर को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश से चलकर उत्तर बिहार के पांच अहम जिलों से होते हुए सीधे नेपाल की सीमा में प्रवेश करेगी।

भारत और नेपाल के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए यह एक बड़ी सौगात है, क्योंकि अब अवध और मिथिला की यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सकेगी। बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी ट्रेन, जानें पूरा रूट अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली यह ट्रेन उत्तर बिहार के 5 प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी।

इसके शुरु होने से न केवल यूपी बल्कि बिहार के लोगों को भी अयोध्या और नेपाल जाने में सीधी सुविधा मिलेगी। मिली जानकारी , ट्रेन अयोध्या से रवाना होकर सबसे पहले गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर, कप्तानगंज से आगे बढ़ते हुए यह ट्रेन बिहार में प्रवेश करेगी।

बिहार में इसका रूट बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी और शीशो होते हुए मधुबनी तक तय किया गया है। मधुबनी जिले के जयनगर स्टेशन से यह ट्रेन सीमा पार कर नेपाल के कुर्था और जनकपुर धाम के लिए प्रस्थान करेगी। रामायण सर्किट के लिहाज से इस ट्रेन का रूट बेहद खास है।

ट्रेन का ठहराव माता सीता की प्राकट्य स्थली 'सीतामढ़ी' में भी रखा गया है। इसके बाद मधुबनी के जयनगर में ट्रेन का भव्य स्वागत किया जाएगा। बीते 5 नवंबर को ही जयनगर से नेपाल के जनकपुर धाम और कुर्था तक रेल परिचालन का सफल ट्रायल पूरा कर लिया गया है।

चूंकि यह ट्रेन एक अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करेगी, इसलिए सुरक्षा और विदेश मंत्रालय के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के मुताबिक, मधुबनी के जयनगर स्टेशन पर इस ट्रेन की विशेष कस्टम जांच (Custom Clearance) की जाएगी। नेपाल जाने वाले भारतीय यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि भले ही नेपाल जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती, लेकिन सीमा पार करते समय यात्रियों के पास वैध भारतीय पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

कस्टम अधिकारी जयनगर स्टेशन पर सुरक्षा जांच करेंगे, जिसके बाद ही ट्रेन को नेपाल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अयोध्या से जनकपुर तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से दोनों देशों के बीच सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। नेपाल के जनकपुर धाम में इस खबर को लेकर भारी उत्साह है।

जनकपुर धाम के मेयर और स्थानीय वाणिज्य संघ के मुताबिक, भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या में सीधा इजाफा होगा, जिससे नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में व्यापार बढ़ेगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: छठ महापर्व पर बिहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती

स्पेशल • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार का अनोखा बाल दिवस, 61.84 लाख विद्यार्थियों तक पहुंची CM Vijay की सौगात

स्पेशल • Jabalpur

MP News: सफाई मित्रों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पुष्पवर्षा, बोले- सफाईकर्मियों का पूरा ख्याल रख रही सरकार

स्पेशल • अखिल भारतीय

अपना पक्का घर बनाने के लिए सरकार दे रही 2.5 लाख रुपये तक की मदद, कौन है पात्र और क्या हैं 4 कैटेगरी?

स्पेशल • New Delhi

IITF 2026: स्टेट डे सेलिब्रेशन और 80 से ज्यादा सांस्कृतिक शो, भारत मंडपम में दिखेगी देश की समृद्ध विरासत

स्पेशल • Jabalpur

MP News: जनजाति गौरव सप्ताह: सीएम मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, 133 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारतीय कारोबारियों के लिए अच्छी खबर, द्विपक्षीय व्यापार समझौते में अमेरिका देगा खास टैरिफ व्यवस्था

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल