गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 8,380 व्यूज

इंप्रेस करने के चक्कर में लड़कों ने खाए थे चांटे, 27 साल बाद ट्रेंड हुआ Twinkle का वो गाना; अभिजीत ने दी थी आवाज

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 04:45 PM IST
इंप्रेस करने के चक्कर में लड़कों ने खाए थे चांटे, 27 साल बाद ट्रेंड हुआ Twinkle का वो गाना; अभिजीत ने दी थी आवाज

27 साल बाद खूब ट्रेंड हो रहा है रोमांटिक गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम अभिजीत भट्टाचार्य के सुरों से सजा था गीत एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिजीत भट्टाचार्य ने 90 के दौर के सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ऐसे यादगार गाने दिए हैं, जिन पर आज भी लोग काफी झूमते हैं।

अभिजीत भट्टाचार्य की सुरीली आवाज में गाया स्वैग से भरा एक यादगार गीत इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। 27 साल पुराने इस रोमांटिक गीत पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। ये 90s का वो गाना है, जो रातों-रात काफी पॉपुलर हुआ था और जिसे गाकर देशभर के लड़कों ने 90 के दौर में अपनी पसंदीदा लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश की थी।

अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya Songs) की आवाज में गाए जिस सुपरहिट की बात हम अपने इस लेख में कर रहे हैं वह रोमांटिक स्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना पर फिल्माया गया था। इस सदाबहार गाने के लिरिक्स थे 'वो लड़की जो सबसे अलग है' (Wo Ladki Jo Sabse Alag Hai Song)।

गाने में शाह रुख खान को पहली नजर में ही ट्विंकल खन्ना इतनी पसंद आ जाती हैं कि वो उन्हें इंप्रेस करने के चक्कर में स्वैग दिखाते हुए स्टाइल में डांस करते हैं। इंप्रेस होने की जगह एंड में ट्विंकल उन्हें थप्पड़ मार देती हैं। 1999 में रातोंरात हुए इस वायरल गाने को जहां अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी सुरीली आवाज में गाया, तो वहीं इसका म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था।

गाने के शानदार लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे थे। शाह रुख खान की कई ऐसी फिल्में हैं, जो उस समय पर बॉक्स ऑफिस पर भले ही हिट न हुई हो, लेकिन आज वह कल्ट फिल्मों में शुमार हो चुकी हैं। 27 साल पहले रिलीज हुआ 'वो लड़की जो सबसे अलग है' गाना भी उनकी ऐसी ही फिल्मों में शुमार बादशाह (Baadshah) का है, जिसमें वह एक जासूस बने थे।

अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म बादशाह में ट्विंकल खन्ना और शाह रुख खान के अलावा दीपशिखा नागपाल, शरत सक्सेना, राखी गुलजार, जॉनी लीवर, अमरीश पुरी, सचिन खेड़ेकर, सौरभ शुक्ला, रजाक खान, विजु खोटे जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एवरेज रही थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दुनिया में 2035 तक मुसलमानों की संख्या होगी सबसे अधिक, रिसर्च रिपोर्ट में बड़ा दावा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मेरी पैंट की बेल्ट टूट गई। ', Amitabh Bachchan ने 'बच गया' पोस्ट पर दी सफाई; KBC के सेट पर घटी थी मजेदार घटना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बहू का मायका बनेगा लड़के वालों का नया घर, छाया Yeh Prem Mol Liya का धांसू ट्रेलर; शादीशुदा लोगों के लिए मस्ट वॉच

मनोरंजन • अखिल भारतीय

9 सालों से रिलीज के लिए तरस रही है Ranbir Kapoor की फिल्म, घाटे की वजह से हुई थी डिब्बाबंद

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana की 'माता कैकई' ने कर दी भविष्यवाणी, 4000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करेगी फिल्म?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana 2 में होगा सनी देओल का धमाल, 'हनुमान' करेंगे 'जटायु' से बड़ा कमाल; मेकर्स ने बनाया मास्टर प्लान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पर्दे पर दिखेगा Saiyaara जैसा जादू, शशांक खेतान की रोमांटिक ड्रामा से डेब्यू करेंगे दो 'नए दीवाने'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल