गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 14,604 व्यूज

9 सालों से रिलीज के लिए तरस रही है Ranbir Kapoor की फिल्म, घाटे की वजह से हुई थी डिब्बाबंद

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 06:23 PM IST
9 सालों से रिलीज के लिए तरस रही है Ranbir Kapoor की फिल्म, घाटे की वजह से हुई थी डिब्बाबंद

रामायणम् एक्टर रणबीर कपूर की एक पुरानी फिल्म ऐसी है, जिसकी अनाउंसमेंट के बाद वह कभी भी रिलीज नहीं हो पाई। नहीं रिलीज हुई रणबीर कपूर की ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) रामायणम् की सफलता को लेकर चर्चा में रणबीर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम इस वक्त फिल्म रामायणम् को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

कमर्शियल तौर पर रणबीर की इस मूवी ने अब तक ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। इतना ही नहीं भगवान श्री राम के किरदार में जिस तरह से उन्होंने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 9 साल पहले रणबीर कपूर की एक बहुचर्चित फिल्म का एलान धूमधाम से किया गया था।

लेकिन फिर वह फिल्म कभी नहीं बन पाई और ठंडे बस्ते में चली गई। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी। बतौर एक्टर आज रणबीर कपूर का नाम हिंदी सिनेमा के सफल अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल होता है।

फिल्म रामायणम् (Ramayana) पार्ट-1 की सफलता के बाद उनका कद और अधिक ऊंचा हो गया है। जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह रणबीर की एक महाफ्लॉप फिल्म का सीक्वल थी। दरअसल साल 2017 में जग्गा जासूस (Jagga Jasoos) को रिलीज किया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई।

निर्देशक अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी फिल्म जग्गा जासूस के सीक्वल को बनाने का पूरा प्लान था और अगर आप फिल्म के पहले भाग को देखेंगे तो उसके पोस्ट क्रेडिट सीन भी जग्गा जासूस 2 के आधार पर पेश किया गया था, जिसमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दी विलेन के रोल में नजर आए थे।

इस तरह से थिएटर्स में जग्गा जासूस पार्ट-2 का आधिकारिक तौर पर एलान हुआ था। लेकिन फिल्म के पहले भाग का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हश्र हुआ कि मेकर्स ने फिर जग्गा जासूस 2 बनाने का फैसला छोड़ दिया और बड़ी अनाउंसमेंट के बाद रणबीर कपूर की ये मूवी फिर कभी नहीं बन पाई। बता दें जग्गा जासूस के फेलियर की वजह से मेकर्स आर्थिक तौर पर काफी घाटा भी झेलना पड़ा।

बात की जाए बतौर एक्टर रणबीर कपूर की अगली फिल्म के बारे में तो वह रामायणम् पार्ट-2 है, जिसकी रिलीज डेट का एलान पहले ही हो चुका है। साल 2028 की दीवाली पर रणबीर की रामायणम् 2 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दुनिया में 2035 तक मुसलमानों की संख्या होगी सबसे अधिक, रिसर्च रिपोर्ट में बड़ा दावा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मेरी पैंट की बेल्ट टूट गई। ', Amitabh Bachchan ने 'बच गया' पोस्ट पर दी सफाई; KBC के सेट पर घटी थी मजेदार घटना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बहू का मायका बनेगा लड़के वालों का नया घर, छाया Yeh Prem Mol Liya का धांसू ट्रेलर; शादीशुदा लोगों के लिए मस्ट वॉच

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana की 'माता कैकई' ने कर दी भविष्यवाणी, 4000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करेगी फिल्म?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana 2 में होगा सनी देओल का धमाल, 'हनुमान' करेंगे 'जटायु' से बड़ा कमाल; मेकर्स ने बनाया मास्टर प्लान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

इंप्रेस करने के चक्कर में लड़कों ने खाए थे चांटे, 27 साल बाद ट्रेंड हुआ Twinkle का वो गाना; अभिजीत ने दी थी आवाज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पर्दे पर दिखेगा Saiyaara जैसा जादू, शशांक खेतान की रोमांटिक ड्रामा से डेब्यू करेंगे दो 'नए दीवाने'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल