ये प्रेम मोल लिया का ट्रेलर हुआ आउट/ फोटो- इंस्टाग्राम ये प्रेम मोल लिया का शानदार ट्रेलर रिलीज रस्मों रिवाज से परे शादी का असली मतलब बताती फिल्म आयुष्मान-शरवरी की मूवी को दर्शकों ने कहा सुपरहिट एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अक्सर हम सुनते आए हैं कि औरत को शादी के बाद अपना मायका छोड़कर ससुराल जाना पड़ता है।
बचपन से ही लड़कियों को ये कहा जाता है कि वह पराया धन है। हालांकि, अब सालों से फैमिली फिल्में बना रहे राजश्री प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' शादी के असली मायनों को समझाने वाली है। आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का फाइनली धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है।
इस ट्रेलर ने आते ही यूट्यूब पर शादी के कॉन्सेप्ट को लेकर ऐसा धमाल मचाया है कि रिलीज से पहले ही लोगों ने इसे सुपरहिट करार दिया है। ये प्रेम लिया का ट्रेलर कुछ ही देर राजश्री प्रोडक्शन ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है। फैमिली ड्रामा फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है आयुष्मान खुराना के वॉइस ओवर आता है, जो कहते हैं कि ये केस मेरे पिता ने मेरी पत्नी के परिवार पर किया है।
मैं वेद मिश्रा का बेटा ही नहीं, बल्कि पूर्वा सोलंकी का पति भी हूं। यहीं से शुरू होती है एक असली हमसफर की परीक्षा। प्रेम-पूर्वा से अपने प्यार का इजहार करता है और कहता है कि वह रिलेशनशिप में नहीं आना चाहता और सीधा शादी करना चाहता है।
पूर्वा अपनी जिम्मेदारी की खातिर अपना परिवार नहीं छोड़ना चाहती। जिसके बाद प्रेम न सिर्फ खुद पूर्वा के घर जाकर जमाई बनता है, बल्कि वो मायके-ससुराल की रीत को तोड़कर 50-50 पार्टनरशिप में दोनों परिवार को एक ही घर में रखता है। ये प्रेम मोल लिया के छोटे से ट्रेलर में दकियानूसी सोच पर घातक वार करते हुए बहुत ही स्पष्टता के साथ ये बात समझाई गई है कि पति-पत्नी का रिश्ता समाज के किसी रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि दिल की गहराइयों से जुड़ा हुआ है।
आयुष्मान खुराना और शरवरी की फैमिली ड्रामा फिल्म ये प्रेम मोल लिया का ट्रेलर दर्शकों को कितना पसंद आ रहा है, इस बात का अंदाजा आप इसके 2 लाख से ज्यादा व्यूज से लगा सकते हैं, जो एक घंटे के भीतर आए हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये मायका ससुराल क्या होता है? हम घर क्यों नहीं कह सकते।
इन लाइनों ने दिल ही जीत लिया। " दूसरे यूजर ने लिखा, "इस फिल्म का म्यूजिक तो ब्लॉकबस्टर है ही, लेकिन अब यकीनन ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर होगी। " एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये फिल्म सच में सुपर डुपर हिट होनी चाहिए।
ये शादी का असली मतलब समझाती है। " सूरज बड़जात्या के राजश्री प्रोडक्शन में बन रही ये मूवी 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं