अभिनेता सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में रामायणम् पार्ट-2 में पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। सनी देओल का हनुमान किरदार (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नीतेश तिवारी की रामायणम् पार्ट-2 (Ramayana Part-2) की रिलीज में अभी 2 साल का समय बाकी है।
लेकिन इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) हैं। रामायणम् 2 में सनी भगवान हनुमान का किरदार निभाने हुए दिखेंगे, जिसकी हल्की सी झलक रामायणम् में देखने को मिली है। इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि मेकर्स ने रामायणम् 2 में सनी देओल के लॉर्ड हनुमान के किरदार बड़े स्केल पर पेश करने के लिए एक मास्टर प्लान बनाया है।
आइए मामले को विस्तार से जानते हैं बात की जाए रामायणम् पार्ट-2 के बारे में तो इसमें सनी देओल के हनुमान के रोल की चर्चा काफी हो रही है। इस बीच रामायणम् के फोटोग्राफी डायरेक्टर पंकज कुमार ने ये खुलासा किया है कि रामायणम् 2 में हनुमान जी भूमिका में मौजूद सनी देओल (Sunny Deol As Hanuman) के लिए ऐसा जबरदस्त सीक्वेंस तैयार किया गया है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी।
वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में पंकज ने बताया है हनुमान को लेकर लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। मुझे पता है कि लोग उन्हें (सनी देओल) पर्दे पर देखना चाहते हैं। हमने हनुमान से जुड़े कई शानदार दृश्यों की शूटिंग पहले ही कर ली है और मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि यह बहुत बेहतरीन होने वाला है।
उन्हें बड़े पर्दे पर देखना एक शानदार अनुभव होगा। पंकज कुमार के इस बयान के सामने आने के बाद सिनेप्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है और वे सनी देओल को हनुमान के किरदार में देखने के लिए फिल्म रामायणम् 2 का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। आपको बता दें कि मेकर्स ने पहले ये साफ किया है कि रामायणम् पार्ट-2 को साल 2028 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
मालूम हो कि रामायणम् पार्ट-2 के क्लाईमैक्स सीन में जटायु का सीक्वेंस पूरी फिल्म की यूएसपी रहा है। रावण और जटायु का फाइट सीन असल में फिल्म की सफलता का कारण माना जा रहा है। निर्देशक नीतेश तिवारी ने ये खुलासा किया था कि उन्हें साढे़ 6 साल लग गए थे, इस एपिस सीक्वेंस को फिल्माने के लिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं