रामायणम् में माता कैकई का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री लारा दत्त ने इसके कलेक्शन को लेकर भविष्यवाणी की है। लारा दत्ता बनीं कैकई (फोटो क्रेडिट- एक्स) लारा दत्ता ने कलेक्शन को लेकर की भविष्यवाणी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म रामायणम् इस वक्त कमाई के मामले में पूरी दुनिया में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं।
निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा पहले ही ये पुष्टिकरण किया जा चुका है कि रामायणम् के दोनों भागों का कुल बजट 4000 करोड़ है। इस बीच अब रामायणम् में माता कैकई का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने इसके कलेक्शन को लेकर भविष्यवाणी की है। लारा ने बताया है कि जिस तरह की प्लानिंग मेकर्स ने रामायणम् फ्रेंचाइजी को लेकर की है, उसके आधार पर ये मूवी अपने बजट से भी ज्यादा का कारोबार करेगी।
आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने और क्या-क्या कहा है। जिस तरह से लारा दत्ता ने फिल्म रामायणम् में माता कैकई की भूमिका को अदा किया है, उसके लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही हैं। हाल ही में लारा ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में रामायणम् की बॉक्स ऑफिस सफलता को लेकर खुलकर चर्चा की है और बताया है- मुझे पूरा यकीन है कि ऐसा जरूर होगा कि ये फिल्म अपने बजट से ज्यादा का कारोबार करेगी।
सिर्फ बॉक्स ऑफिस से ही नहीं, बल्कि नमित ने इस फिल्म के लिए जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनके जरिए भी। इस फिल्म ने आखिरकार भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ला खड़ा किया है, जिससे यह दुनिया की बेहतरीन फिल्मों के बराबर खड़ी हो सकती है। मेरे हिसाब से आलोचकों और संदेह करने वालों को नजरअंदाज करना, अपने विजन पर टिके रहना और उस दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहना, इसके लिए बहुत अधिक आंतरिक शक्ति की आवश्यकता होती है।
इस तरह से लारा दत्ता का ये मानना है कि फिल्म रामायणम् कमाई के मामले में अपने 4000 करोड़ से अधिक का बिजनेस करके सफलता का एक नया इतिहास रचेगी। फिल्म रामायणम् की रिलीज के अभी 13 दिनों का समय बीता है और कमाई के मामले में रणबीर कपूर और यश स्टारर इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने अपनी छाप छोड़ी है।
सैकनिल्क घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् पार्ट-1 का अब तक का कलेक्शन 820 करोड़ से ज्यादा का हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 1483 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं