गुरुवार, 26 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 4,636 व्यूज

9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, 6.5-इंच की डिस्प्ले, 13MP रियर और 3.5mm हेडफोन जैक भी

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 07:10 PM IST
9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, 6.5-इंच की डिस्प्ले, 13MP रियर और 3.5mm हेडफोन जैक भी

एचएमडी ने इंडियन मार्केट में नए बजट स्मार्टफोन HMD Rise लॉन्च किया है, जो फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए आएगा। HMD Rise ने 9,999 रुपये की कीमत में हुआ लॉन्च। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

HMD ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन HMD Rise लॉन्च कर दिया है। एचएमडी का यह फोन भारत में बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध रहेगा। यह फोन Indus AI, Sarvam AI असिस्टेंट के साथ आएगा।

कंपनी ने बताया है कि Indus AI 22 भारतीय भाषा सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसका डेटा भी इंडिया में ही सेव रहेगा। HMD Rise को भारत में 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

इसे सिंगल वेरिएंट में 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन की सेल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर 2 दिसंबर से शुरू होगी। इस फोन को Indigo Silver, Midnight Gold और Emerald Gold कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

HMD Rise स्मार्टफोन में 6. 5-इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन बजट सेगमेंट के Unisoc 9863A चिपसेट के साथ आता है।

यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। एचएमडी के इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है, जो 128 GB तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट करेगा।

फोटोग्राफी की बात करें तो एचएमडी के इस अफोर्डेबल फोन में 13 MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में फ्लैश भी दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के बॉक्स में चार्जर भी दिया गया है। एचएमडी का बजट स्मार्टफोन राइज Android 16 Go पर रन करेगा।

कंपनी का कहना है कि इसे 2 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेंगे। इसके लिए कंपनी हर क्वार्टर में सिक्योरिटी पैच रिलीज करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G, USB-C, 3.

5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत में लॉन्च हुए 55-इंच और 65-इंच वाले दो नए स्मार्ट TV, कीमत 42,900 रुपये से शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत में खुलने जा रहा Apple का सातवां ऑफिशियल रिटेल स्टोर, 10 दिसंबर को इस शहर में होगी ओपनिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo की नई स्मार्टवॉच लॉन्च: 14 दिन चलेगी बैटरी, 2,400 निट्स की ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo के तीन नए 5G फोन लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000 mAh बैटरी वाला Realme का नया 5G फोन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OPPO F35 Series Review: अब ग्रुप सेल्फी में कोई नहीं रहेगा फ्रेम से बाहर, 50MP कैमरे के साथ मिलती है दमदार बैटरी और शानदार मजबूती

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP के तीन कैमरे और MediaTek प्रोसेसर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल