गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 3,984 व्यूज

ओडिशा की ओर मुड़ा चक्रवात 'अकवान', बंगाल में भारी बारिश की आशंका; 20 नवंबर को विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने का अनुमान

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 08:24 PM IST
ओडिशा की ओर मुड़ा चक्रवात 'अकवान', बंगाल में भारी बारिश की आशंका; 20 नवंबर को विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने का अनुमान

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवात 'अकवान' ने अपना रास्ता बदल लिया है, अब इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा से टकराएगा अकवान (फोटो-) चक्रवात अकवान ने अपना मार्ग बदलकर ओडिशा की ओर मोड़ा। बंगाल में 19-21 नवंबर तक भारी बारिश की आशंका है।

पूर्वी व पश्चिमी मेदिनीपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी। राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवात ‘अकवान’ ने अपना रास्ता बदल लिया है।

अब इसके आंध्र प्रदेश के नरसापुर से ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने का अनुमान है। इसके प्रभाव से बंगाल में 19-21 नवंबर के दौरान भारी से अति भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम और बांकुड़ा में भारी बारिश के आसार हैं।

वहीं कोलकाता में भी गुरुवार से तीन दिन पानी बरसने के आसार हैं। महानगर में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। चक्रवात को लेकर राज्य प्रशासन सतर्क है।

तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहां के मछुआरों को 19-20 नवंबर को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। बुधवार सुबह तक चक्रवात के 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने का अनुमान था।

इसके भीषण चक्रवात के रूप में पहुंचने और उस वक्त हवा की अधिकतम निरंतर गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान था। हालांकि, दोपहर को मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बदलाव करते हुए इसके लैंडफाल का संभावित क्षेत्र आंध्र प्रदेश के नरसापुर से ओडिशा के पुरी के बीच बताया।

इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका जताई गई है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

शराब कंपनियों को बड़ा झटका, Scotch पर 162 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी लगाएगा भारत

देश • अखिल भारतीय

भारतीय कंपनियों पर मंडरा रहा नया खतरा, हर 10 में से 9 कंपनियां हुईं AI एजेंट से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं का शिकार; रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, 'इंडिया-यूके विजन 2035' और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

देश • अखिल भारतीय

NHAI: हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के मामलों में राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह सुझाव

देश • अखिल भारतीय

VB-G RAM G एक्ट के तहत नए दिशा-निर्देश जारी, हर जिले में नियुक्त होगा एक लोकपाल

देश • अखिल भारतीय

दिव्यांगजन के अधिकारों पर स्थायी समिति गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI सूर्यकांत ने दिए निर्देश

देश • अखिल भारतीय

अंडमान-निकोबार में जेलों से जुड़े औपनिवेशिक कानून खत्म, आधुनिक कारागार सुधार के लिए नया नियामक ढांचा लागू

देश • अखिल भारतीय

'आदेश नहीं रुका तो सभी स्तंभ धार्मिक रंग लेंगे', तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल