मंगलवार, 24 नवंबर 2026 12:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 14,598 व्यूज

AI के भविष्य पर छिड़ी बहस, अलेक्जेंडर वांग ने दी सुपरइंटेलिजेंस के जोखिम की चेतावनी; यान लीकुन ने एंथ्रोपिक सीईओ पर साधा निशाना

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 11:25 PM IST
AI के भविष्य पर छिड़ी बहस, अलेक्जेंडर वांग ने दी सुपरइंटेलिजेंस के जोखिम की चेतावनी; यान लीकुन ने एंथ्रोपिक सीईओ पर साधा निशाना

एआई के भविष्य को लेकर विशेषज्ञों में मतभेद गहरा रहे हैं, जहां मेटा के अलेक्जेंडर वांग ने सुपरइंटेलिजेंस के नियंत्रण पर चिंता जताई है। एआई के भविष्य पर छिड़ी तीखी बहस अलेक्जेंडर वांग ने दी सुपरइंटेलिजेंस की चेतावनी (फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का विकास जितनी तेजी से हो रहा है, उसके भविष्य को लेकर विशेषज्ञों के बीच मतभेद भी उतने ही गहरे होते जा रहे हैं। कोई इसे मानवता के लिए संभावित खतरा मानते हुए नियंत्रण और सुरक्षा की जरूरत बता रहा है, तो कोई इन आशंकाओं को तकनीकी प्रतिस्पर्धा और कारोबारी हितों से जोड़कर देख रहा है।

मेटा के मुख्य एआई अधिकारी अलेक्जेंडर वांग ने चेताया है कि समाज को एआई के हवाले नहीं किया जा सकता। वहीं, मेटा के पूर्व मुख्य एआई विज्ञानी यान लीकुन ने एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई पर एआई के खतरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया है। वांग ने 'सुपरइंटेलिजेंस इज अराइविंग' शीर्षक से लिखी पोस्ट में कहा कि उन्नत एआई सिस्टम का विकास ऐसे मोड़ पर पहुंच रहा है, जहां उन पर मानवीय नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।

अगले साल लिए जाने वाले फैसले समाज के भविष्य को प्रभावित करेंगे। उन्होंने एआई कंपनियों से तकनीकी प्रगति के साथ सुरक्षा और मानवीय मूल्यों के अनुरूप सिस्टम विकसित करने पर भी ध्यान देने की अपील की। वांग ने एआई की मदद से गणित की चर्चित 'रीमैन हाइपोथिसिस' को हल करने के दावे का हवाला देते हुए कहा कि मशीनों की बौद्धिक क्षमता तेजी से बढ़ रही है।

कोडिंग, साइबर सुरक्षा और एआई एजेंटों में पिछले दो वर्षों की प्रगति भी इसकी गवाही देती है। उन्होंने आगाह किया कि यदि सिस्टम बिना सार्थक मानवीय निगरानी के खुद को बेहतर बनाने लगें तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। दूसरी ओर, एआई के क्षेत्र के दिग्गज और तुरिंग पुरस्कार विजेता यान लीकुन ने एंथ्रोपिक के प्रमुख डारियो अमोदेई की आलोचना की है।

उन्होंने एक्स पर आरोप लगाया कि अमोदेई लंबे समय से एआई के खतरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं, ताकि ओपन-सोर्स माडल पर प्रतिबंध लगे और उनकी कंपनी को फायदा मिले। लीकुन ने जुलाई 2023 के एक वीडियो का हवाला दिया, जिसमें अमोदेई ने अमेरिकी सांसदों के सामने ओपन-सोर्स एआई के जोखिम गिनाए थे।

उनका तर्क था कि क्लोज माडल पर कंपनियां निगरानी और सुरक्षा नियंत्रण रख सकती हैं, जबकि ओपन माडल जारी होने के बाद उन्हें वापस लेना मुश्किल है। लीकुन ने इसे स्वतंत्र रूप से तकनीक तक पहुंच सीमित करने की कोशिश बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमोदेई ने ओपनएआई में मतभेदों के बाद 2020 में कंपनी छोड़ी और 2021 में एंथ्रोपिक की स्थापना की।

इस तरह एआई का भविष्य अब केवल तकनीकी विकास का सवाल नहीं रह गया है, बल्कि सुरक्षा, स्वतंत्र पहुंच और कारोबारी हितों के बीच बहस का विषय भी बन गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus का वाइडस्क्रीन डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 240Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले; जानिए कब होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का Happy New Year Offer 2027 लॉन्च: इन दो प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, पांच न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए निलंबित

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में मिले पाकिस्तानी एजेंट, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल