मंगलवार, 24 नवंबर 2026 12:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 17,593 व्यूज

OnePlus का वाइडस्क्रीन डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 240Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले; जानिए कब होगा लॉन्च

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 11:45 AM IST
OnePlus का वाइडस्क्रीन डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 240Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले; जानिए कब होगा लॉन्च

वनप्लस 17 स्मार्टफोन में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला वाइडस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है, जो गेमिंग के लिए बेहतर होगा। यह फोन अगले साल अक्टूबर के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। OnePlus का वाइडस्क्रीन डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 240Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले; जानिए कब होगा लॉन्च जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

वनप्लस ने हाल ही में अपना नया OnePlus 16 डिवाइस लॉन्च किया है जिसके बाद अब OnePlus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 17 को लेकर रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। कंपनी ने फिलहाल OnePlus 16 के चीन के बाहर लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अब OnePlus 17 के फीचर्स काफी ज्यादा चर्चा में हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग स्मार्टफोन में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला वाइडस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है। अगर ऐसा हो जाता है, तो ये कंपनी के पिछले फ्लैगशिप फोन्स के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा। फोन पर गेमिंग करने वाले यूजर्स को इसका ज्यादा फायदा मिल सकता है।

टिप्स्टर Smart Pikachu ने अपनी हालिया Weibo पोस्ट में दावा किया है कि OnePlus 17 में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला वाइडस्क्रीन पैनल देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी डिस्प्ले के साइज की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी डिवाइस में 6.

89 इंच की 2K रेजॉल्यूशन वाली 240Hz डिस्प्ले मिलने की बात कही थी। इतना ही नहीं इसमें BOE की नेक्स्ट जनरेशन LIPO पैनल टेक्नोलॉजी का यूज भी किया जा सकता है। जबकि 240Hz रिफ्रेश रेट की हेल्प से स्क्रीन पर एनिमेशन ज्यादा स्मूद होंगे।

इसके अलावा सपोर्टेड गेम्स में बेहतर विजुअल रिस्पॉन्स मिलेगा। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में लगातार डिस्प्ले रिफ्रेश रेट को बेहतर किया है। OnePlus 13 में जहां 120Hz का सपोर्ट मिला, वहीं OnePlus 15 में 165Hz और OnePlus 16 में तो 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिला।

ऐसे में अब अपकमिंग OnePlus 17 में 240Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है जो डिस्प्ले में एक बड़ा अपग्रेड होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया OnePlus 17 अगले साल अक्टूबर के आसपास लॉन्च हो सकता है। हालांकि OnePlus 17 के बाकी फीचर्स और कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का Happy New Year Offer 2027 लॉन्च: इन दो प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

AI के भविष्य पर छिड़ी बहस, अलेक्जेंडर वांग ने दी सुपरइंटेलिजेंस के जोखिम की चेतावनी; यान लीकुन ने एंथ्रोपिक सीईओ पर साधा निशाना

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, पांच न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए निलंबित

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में मिले पाकिस्तानी एजेंट, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल