मंगलवार, 24 नवंबर 2026 12:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 1,644 व्यूज

बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 05:21 AM IST
बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां

एफएसएसएआई की कार्रवाई ने बिसलेरी के सुरक्षित होने के दावे के बावजूद पैकेज्ड वाटर उद्योग के मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटनाक्रम के बाद अन्य कंपनियों के उत्पादों की भी जांच शुरू हो गई है। एफएसएसएआई ने बिसलेरी के सैंपल फेल होने पर कार्रवाई की।

पैकेज्ड वाटर उद्योग के गुणवत्ता मानकों पर उठे गंभीर सवाल। विशेषज्ञों ने सख्त नियमों और पारदर्शी लेबलिंग की मांग की। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

बिसलेरी ने सोमवार को भले ही दावा किया हो कि उसका मिनरल वाटर करीब 90 कड़े गुणवत्ता परीक्षणों के बाद पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन लोकप्रिय ब्रांड के खिलाफ भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की कार्रवाई ने लगभग 4 अरब डॉलर के पैकेज्ड वाटर उद्योग में नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं और मानकों को और सख्त कर दिया है।

टीओआई , उद्योग विशेषज्ञों ने को बताया कि पैकेज्ड वाटर बाजार में बिसलेरी इंटरनेशनल की अनुमानित 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ऐसे में इस कार्रवाई का असर पूरे सेक्टर के गुणवत्ता नियंत्रण, निर्माण प्रक्रियाओं और लेबलिंग के तरीकों पर व्यापक रूप से पड़ सकता है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब एफएसएसएआई ने निर्धारित सुरक्षा मानकों पर एक सैंपल खरा न उतरने के बाद रविवार को देश के सबसे चर्चित पैकेज्ड वाटर ब्रांड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।

सोमवार को यह जांच बिसलेरी से आगे बढ़ती दिखी और उद्योग की अन्य कंपनियों के उत्पादों की भी जांच और परीक्षण शुरू कर दिए गए। हालांकि, बिसलेरी, कोका-कोला के किनले, पेप्सिको के एक्वाफिना और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के हिमालयन जैसे प्रमुख ब्रांडों वाले इस बाजार की दीर्घकालिक विकास संभावनाएं अभी भी मजबूत बनी हुई हैं।

बढ़ती आबादी, प्रति व्यक्ति खपत में वृद्धि और उपभोक्ताओं के बीच ब्रांडेड पैकेज्ड वाटर की बढ़ती पहुंच इसके मुख्य कारण हैं। एफएमसीजी और टेलीकॉम कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके स्वतंत्र निदेशक लॉयड मथियास का मानना है कि बिसलेरी पर इसका अल्पकालिक असर पड़ सकता है, लेकिन इसका बड़ा नतीजा अधिक जवाबदेह उद्योग और बेहतर उपभोक्ता सुरक्षा के रूप में सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि अनुपालन नियमों को सख्त करना एक बहुत पहले से लंबित कदम है और इससे अंततः उपभोक्ताओं को ही फायदा होगा। पैकेज्ड वाटर उद्योग अब तक मानकों के मामले में काफी लचीलेपन के साथ काम करता रहा है, जहां शुद्धता, मिनरल्स की मात्रा और यहां तक कि विटामिन या मिनरल मिलाने की परिभाषाएं भी अस्पष्ट रही हैं।

विकसित बाजारों की तरह इन्हें स्पष्ट और सख्ती से परिभाषित करने की जरूरत है, साथ ही पारदर्शी लेबलिंग होनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को ठीक-ठीक पता हो कि वे क्या पी रहे हैं। कंपनियां पैक पर लेबलिंग को लेकर भी अपेक्षाकृत लापरवाह रही हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus का वाइडस्क्रीन डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 240Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले; जानिए कब होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का Happy New Year Offer 2027 लॉन्च: इन दो प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

AI के भविष्य पर छिड़ी बहस, अलेक्जेंडर वांग ने दी सुपरइंटेलिजेंस के जोखिम की चेतावनी; यान लीकुन ने एंथ्रोपिक सीईओ पर साधा निशाना

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, पांच न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए निलंबित

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में मिले पाकिस्तानी एजेंट, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल