बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:40 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 13,703 व्यूज

7000mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 10:30 AM IST
7000mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

मोटोरोला अपना अल्ट्रा-फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च करेगा। इसमें 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 12,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। 7000mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

मोटोरोला जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना नया अल्ट्रा-फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Motorola Signature 27 के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इस स्मार्टफोन को अग्ले महीने भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

इससे पहले फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। डिवाइस को हाल ही में India Mobile Congress (IMC) 2026 में भी दिखाया गया था। फोन में 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है।

डिवाइस में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानते हैं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Motorola Signature 27 में 6. 78 इंच की 1.

5K Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले देखने को मिलेगी। साथ ही इसमें Dolby Vision सपोर्ट के साथ 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी। फोन में Tandem AMOLED टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है, जिससे एनर्जी एफिशिएंसी में 34 परसेंट तक सुधार हुआ है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। जबकि बेहतर कूलिंग के लिए फोन में ArcticMesh कूलिंग आर्किटेक्चर है। डिवाइस में बेहतरीन Wi-Fi 8 और बेहतर 5G कनेक्टिविटी के लिए 6-एंटीना ऐरे मिल रहे हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony LYTIA L910 प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। साथ ही फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा, जिसमें 3x ऑप्टिकल और 100x हाइब्रिड जूम सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

डिवाइस में Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग और AI Video Enhancement Engine सपोर्ट भी मिलेगा। इतना ही नहीं इस फोन में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मिलेगी।

जबकि सिक्योरिटी के लिए हार्डवेयर-लेवल ARM Memory Tagging Extension मिलेगा। फोन 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। फोन को दो कलर Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Olive ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

फोन की कीमत का खुलासा 9 दिसंबर को लॉन्च इवेंट में हो जाएगा। फोन को लॉन्च के बाद Motorola की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

हैदराबाद में कार के अंदर मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iQOO के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,400 mAh की बैटरी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP कैमरा वाले Vivo के तीन नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 8000 mAh तक बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iPhone का AirDrop कैसे बड़ी-बड़ी फाइल्स कुछ मिनटों में भेज देता है? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्पीड कैमरा के पीछे की टेक्नोलॉजी: गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान? ज्यादातर लोग नहीं जानते

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

आज शुरू होगा 'समावेश' और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Huawei का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च: 6200mAh बैटरी, 8.2 इंच डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल