मंगलवार, 24 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 9,579 व्यूज

200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 07:00 PM IST
200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Honor ने अपनी Magic Series की 10वीं वर्षगांठ पर HONOR Magic9 Pro Max स्मार्टफोन मलेशिया में लॉन्च किया है। इसमें डुअल 200MP कैमरे, 8000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर जैसे शानदार फीचर्स हैं। 200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

Honor ने अपनी Magic Series के 10 साल पूरे होने के मौके पर नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने HONOR Magic9 Pro Max के नाम से पेश किया है। हालांकि कंपनी ने इसे अभी सिर्फ मलेशिया के मार्केट में पेश किया है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला कैमरा सिस्टम है, जिसे कैमरा मेकर ARRI के साथ मिलकर बनाया गया है।

फोन में 200MP के दो रियर कैमरे देखने को मिल रहे हैं, जबकि सामने की तरफ 55MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी भी है। फोन में क्वालकॉम का नया फ्लैगशिप प्रोसेसर, 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले भी मिल रहा है।

HONOR Magic9 Pro Max में ARRI के साथ मिलकर बनाया गया Cinematic Imaging System देखने को मिल रहा है। इसमें ARRI LogC3 Curve, ARRI Wide Gamut 3 और 10-bit कलर डेप्थ सपोर्ट देखने को मिल रहा है। डिवाइस के ARRI CINEMA Mode से 4K 60fps तक के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।

इसमें 14 प्रीसेट ARRI Looks और ARRI Look Library के 87 क्रिएटिव कलर ग्रेडिंग ऑप्शन भी मिल रहे हैं। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जो 1/1. 28-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट से लैस है।

इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 55MP का फ्रंट कैमरा है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो HONOR Magic9 Pro Max में 6.

8 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक है।

जबकि परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ HONOR Imaging Chip H1 भी मिल रही है। डिवाइस में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

फोन में MagicOS 11 मिल रहा है, जो Android 17 पर बेस्ड है। डिवाइस में Google Gemini और AI Button जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। कीमत की बात करें तो HONOR Magic9 Pro Max के 24GB RAM जिसमें 12GB Turbo RAM है और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत मलेशिया में RM5,999 यानी करीब 1.

35 लाख रुपये है। फोन को आप तीन कलर Shadow Black, Glacier Silver और Moss Green में खरीद सकेंगे। इसकी प्री-बुकिंग आज 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगी, जबकि इसकी सेल 4 दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Huawei का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च: 6200mAh बैटरी, 8.2 इंच डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्टूडेंट्स के तो मजे हो गए! नोट्स लिखिए और वेबसाइट पाइए, Gemini का नया फीचर करेगा कमाल

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! एक गलती से लीक हो सकती हैं आपकी प्राइवेट चैट, FAQ में समझें बचाव के तरीके

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus का वाइडस्क्रीन डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 240Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले; जानिए कब होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का Happy New Year Offer 2027 लॉन्च: इन दो प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल