मंगलवार, 24 नवंबर 2026 06:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 19,421 व्यूज

Huawei का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च: 6200mAh बैटरी, 8.2 इंच डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज भी

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 05:00 PM IST
Huawei का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च: 6200mAh बैटरी, 8.2 इंच डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज भी

Huawei ने चीन में अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Mate X8 लॉन्च किया है, जिसमें 8. 2 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले और Kirin 9050 Pro प्रोसेसर है। यह फोन 6,200 mAh की बैटरी, 50MP RYYB कैमरा और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है, हालांकि इसकी कीमत और वैश्विक उपलब्धता अभी सामने नहीं आई है।

Huawei का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च: 6200mAh बैटरी, 8. 2 इंच डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने चीन में अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Huawei Mate X8 के नाम से पेश किया है।

कंपनी ने इसे Mate X8 और All-Scenario इवेंट के दौरान लॉन्च किया है। डिवाइस में 8. 2 इंच की बड़ी इनर OLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है।

साथ ही इसमें 6. 54 इंच की कवर स्क्रीन है। फोन में कंपनी का नया Kirin 9050 Pro Logic Folding Tau प्रोसेसर और 6,200 mAh की बैटरी भी मिल रही है।

इतना ही नहीं फोन में बेहतर हिंज मैकेनिज्म है, जिससे स्क्रीन पर पड़ने वाली क्रीज काफी कम हो जाती है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Mate X8 में 8. 2 इंच की इनर OLED डिस्प्ले और 1Hz से 120Hz तक LTPO रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है।

फोन की पीक ब्राइटनेस 8,000 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस में 6. 54 इंच की कवर OLED डिस्प्ले भी मिल रही है।

ये स्क्रीन भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस में Kirin 9050 Pro Logic Folding Tau चिपसेट मिल रहा है। फोन में पिछले मॉडल Mate X7 के मुकाबले ओवरऑल परफॉर्मेंस 31 परसेंट बेहतर है।

इसमें 9-कोर और 16-थ्रेड LinxiCore CPU, Maleoon GPU और Da Vinci NPU मिल रहा है। कैमरा की बात करें तो फोन में Ruiying Z10 मॉड्यूलर कैमरा सपोर्ट मिल रहा है। फोन में 1 इंच का 50MP RYYB कैमरा, Red Maple सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी मिल रहा है।

इतना ही नहीं कंपनी इसके लिए अलग कैमरा मॉड्यूल, कंट्रोल हैंडल और कनेक्टर शेल भी ऑफर कर रही है। डिवाइस में 6,200 mAh की बैटरी भी मिल रही है। कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और सेल डेट का खुलासा नहीं किया है।

भारत समेत दूसरे मार्केट में लॉन्च को लेकर भी जानकारी सामने नहीं आई है। डिवाइस को Purple Gold Brocade, Azure Sky Black, Snowy White, Qingyun Brocade और Danxia Brocade कलर में लॉन्च किया गया है। फोन के स्टैंडर्ड वैरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिल रही है।

साथ ही एक वैरिएंट 512GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। जबकि Collector's Edition में 16GB RAM के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज के ऑप्शन हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्टूडेंट्स के तो मजे हो गए! नोट्स लिखिए और वेबसाइट पाइए, Gemini का नया फीचर करेगा कमाल

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! एक गलती से लीक हो सकती हैं आपकी प्राइवेट चैट, FAQ में समझें बचाव के तरीके

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus का वाइडस्क्रीन डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 240Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले; जानिए कब होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का Happy New Year Offer 2027 लॉन्च: इन दो प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल