गूगल ने अपने Gemini Notebook में एक नया AI फीचर जोड़ा है, जिससे यूजर्स अपने नोट्स और रिसर्च मटेरियल को बिना कोडिंग के इंटरैक्टिव वेबसाइट में बदल सकेंगे। यह सुविधा छात्रों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों के लिए उपयोगी होगी, जिसका ग्लोबल रोलआउट शुरू हो गया है। स्टूडेंट्स के तो मजे हो गए! नोट्स लिखिए और वेबसाइट पाइए, Gemini का नया फीचर करेगा कमाल जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
पिछले कुछ वक्त से गूगल अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini Notebook को लगातार नए-नए फीचर्स के साथ और भी बेहतर बना रहा है। इसी बीच अब कंपनी ने इसमें एक ऐसा फीचर जोड़ दिया है, जिसकी हेल्प से यूजर्स अपने नोट्स और रिसर्च मटेरियल को ही इंटरैक्टिव वेबसाइट में चेंज कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को न तो कोडिंग आना जरूरी है और न वेबसाइट डिजाइनिंग की जानकारी होना जरूरी है।
इस काम के लिए AI खुद उपलब्ध जानकारी को समझकर वेबसाइट तैयार करेगा। इस फीचर का यूज न सिर्फ स्टूडेंट्स बल्कि रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स भी अपने काम को बेहतर तरीके से प्रेजेंट करने के लिए कर पाएंगे। गूगल के इस नए फीचर की हेल्प से यूजर्स अपने Notebook में मौजूद नोट्स, डॉक्यूमेंट्स और रिसर्च मटेरियल के बेस पर वेबसाइट तैयार कर सकेंगे।
बस इसके लिए यूजर्स को Gemini Notebook के चैट पैनल में 'Make me a site' टाइप करना होगा। इसके बाद यूजर को बताना पड़ेगा कि वो किस तरह की वेबसाइट बनाना चाहता है और उसमें कौन-कौन सी डिटेल्स शामिल होनी चाहिए। इसके बाद AI यूजर के इंस्ट्रक्शंस और Notebook में मौजूद सोर्स के बेस पर एक इंटरैक्टिव वेबसाइट तैयार करेगा।
इसके लिए अलग से कोड लिखने या डिजाइन तैयार करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फीचर का यूज पढ़ाई और प्रोजेक्ट के लिए किया जा सकेगा। उदाहरण के लिए किसी खास ऐतिहासिक घटना से जुड़ी डिटेल्स को टाइमलाइन के अकॉर्डिंग दिखाने में हेल्प मिलेगी।
जबकि किसी विषय की रिसर्च को विजुअल एक्सप्लेनर या डैशबोर्ड में चेंज किया जा सकता है। तैयार वेबसाइट को न सिर्फ अलग टैब में खोलने बल्कि इसे दूसरों के साथ शेयर करने का ऑप्शन भी मिलेगा। कंपनी ने इस फीचर का ग्लोबल रोलआउट स्टार्ट कर दिया है जो 16 नवंबर 2026 से शुरू हो गया है।
ये फीचर 18 साल से ज्यादा उम्र के Gemini Notebook यूजर्स और Google Workspace सब्सक्राइबर्स के लिए अवेलेबल कराया जा रहा है। हालांकि इसका यूज वेब वर्जन पर किया जा सकता है और मोबाइल एप के लिए भी इसे बाद में रोलआउट किया जाएगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं