बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:40 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 9,035 व्यूज

Jio का Happy New Year Offer 2027 लॉन्च: इन दो प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 09:00 AM IST
Jio का Happy New Year Offer 2027 लॉन्च: इन दो प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा

Jio ने अपने ग्राहकों के लिए Happy New Year Offer 2027 लॉन्च किया है, जिसमें ₹399 और ₹3,999 के दो प्रीपेड प्लान पर अनलिमिटेड 4G/5G डेटा और कॉलिंग मिल रही है। कंपनी ने ₹15, ₹25 के डेटा ऐड-ऑन पैक और ₹50 का नाइट डेटा पैक भी पेश किया है, जो 24 नवंबर से उपलब्ध हैं। Jio का Happy New Year Offer 2027 लॉन्च: इन दो प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा Jio ने Happy New Year Offer 2027 किया लॉन्च।

₹399 और ₹3,999 प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G डेटा। नए डेटा ऐड-ऑन पैक ₹15, ₹25 और ₹50 में उपलब्ध। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

अगर आप भी जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए Happy New Year Offer 2027 लॉन्च कर दिया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है।

इन प्लान की कीमत 399 रुपये और 3,999 रुपये है। इतना ही नहीं कंपनी ने नए साल के ऑफर में कुछ डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 15 रुपये है। चलिए जानते हैं कि इन प्लान्स में और क्या क्या खास मिल रहा है जियो अपने 399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में अब 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा ऑफर कर रहा है।

साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। प्लान में डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी है। साथ ही इसमें JioHotstar Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन, एक साल का Canva Pro सब्सक्रिप्शन, JioGames Mobile, FanCode, JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिल रहा है।

जियो अपने 3,999 रुपये वाले एनुअल प्लान पर भी ऐसा ही ऑफर दे रहा है जहां 365 दिनों की वैलिडिटी में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिल रहा है। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। प्लान में JioHotstar Mobile+ Hollywood, 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन, FanCode, JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज मिल रहा है।

इतना ही नहीं कंपनी ने 5G यूजर्स के लिए दो नए ऐड-ऑन पैक भी लॉन्च किए हैं। कंपनी 15 रुपये वाले पैक में एक दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही है। जबकि 25 रुपये वाले पैक में दो दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है।

इसके अलावा जियो 50 रुपये वाले अपने नए ऐड-ऑन पैक में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा ऑफर कर रहा है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है। कंपनी का कहना है कि ज्यादातर प्लान 24 नवंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं, जबकि 50 रुपये वाला नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से लाइव हो जाएगा।

रिचार्ज करने से पहले आप अपने MyJio एप या जियो की वेबसाइट देख लें। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

हैदराबाद में कार के अंदर मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iQOO के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,400 mAh की बैटरी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP कैमरा वाले Vivo के तीन नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 8000 mAh तक बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iPhone का AirDrop कैसे बड़ी-बड़ी फाइल्स कुछ मिनटों में भेज देता है? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्पीड कैमरा के पीछे की टेक्नोलॉजी: गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान? ज्यादातर लोग नहीं जानते

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

आज शुरू होगा 'समावेश' और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Huawei का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च: 6200mAh बैटरी, 8.2 इंच डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल