गुरुवार, 26 नवंबर 2026 06:39 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 3,121 व्यूज

स्पीड कैमरा के पीछे की टेक्नोलॉजी: गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान? ज्यादातर लोग नहीं जानते

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 08:40 AM IST
स्पीड कैमरा के पीछे की टेक्नोलॉजी: गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान? ज्यादातर लोग नहीं जानते

सड़क पर स्पीड कैमरे देखकर गाड़ी धीमी करने के बावजूद चालान कट सकता है क्योंकि आजकल के कैमरे केवल एक बिंदु पर स्पीड नहीं मापते। वे रडार, लेजर और ANPR जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हैं। स्पीड कैमरा के पीछे की टेक्नोलॉजी: गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान?

ज्यादातर लोग नहीं जानते जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सड़क पर लगे स्पीड कैमरे देखकर बहुत से लोग एकदम से अपनी गाड़ी स्लो कर लेते हैं और सोचते हैं कि अब उनका ओवरस्पीडिंग का चालान नहीं कटेगा, लेकिन इसके बावजूद कभी कभी घर पर ई-चालान पहुंच जाता है।

क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों हुआ? दरअसल इसके पीछे स्पीड कैमरों में मौजूद खास टेक्नोलॉजी है, जो सिर्फ एक पल की स्पीड पर डिपेंड नहीं करती है। पहले समझिए कि कैसे काम करते हैं स्पीड कैमरे आजकल रोड पर लगे स्पीड कैमरे पहले के मुकाबले ज्यादा एडवांस हो गए हैं।

इनमें रडार, लेजर और ANPR यानी Automatic Number Plate Recognition जैसी टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। रडार बेस्ड कैमरे रेडियो वेव्स की हेल्प से किसी व्हीकल की स्पीड काउंट करते हैं। वहीं, LiDAR टेक्नोलॉजी लेजर बीम का इस्तेमाल करके व्हीकल की दूरी और उसकी स्पीड का पता लगाती है।

दरअसल इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि हर स्पीड कैमरा एक ही तरीके से काम नहीं करता है। कुछ कैमरे किसी खास पॉइंट पर व्हीकल की स्पीड रिकॉर्ड करते हैं, जबकि कुछ कैमरा सड़क के एक हिस्से में व्हीकल की एवरेज स्पीड को ट्रैक कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो अगर किसी सड़क पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लिमिट है और कोई शख्स इस दूरी को तय करने में तय वक्त से कम टाइम में कवर कर लेता है, तो सिस्टम उसकी एवरेज स्पीड निकालकर ओवरस्पीडिंग पकड़ सकता है।

ऐसे में कैमरे के पास पहुंचने से ठीक पहले भी ब्रेक लगाने का कोई फर्क नहीं पड़ता। इतना ही नहीं कुछ जगहों पर एक से ज्यादा कैमरे लगे होते हैं। पहला कैमरा वाहन की नंबर प्लेट और एंट्री टाइम रिकॉर्ड कर लेता है, जबकि दूसरा कैमरा एग्जिट टाइम काउंट करता है।

ऐसे में दोनों के डेटा से व्हीकल की एवरेज स्पीड कैलकुलेट की जाती है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत में लॉन्च हुए 55-इंच और 65-इंच वाले दो नए स्मार्ट TV, कीमत 42,900 रुपये से शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत में खुलने जा रहा Apple का सातवां ऑफिशियल रिटेल स्टोर, 10 दिसंबर को इस शहर में होगी ओपनिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo की नई स्मार्टवॉच लॉन्च: 14 दिन चलेगी बैटरी, 2,400 निट्स की ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo के तीन नए 5G फोन लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000 mAh बैटरी वाला Realme का नया 5G फोन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OPPO F35 Series Review: अब ग्रुप सेल्फी में कोई नहीं रहेगा फ्रेम से बाहर, 50MP कैमरे के साथ मिलती है दमदार बैटरी और शानदार मजबूती

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP के तीन कैमरे और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

लॉन्च से पहले Google Play Store पर डाउनलोड के लिए आया BGMI Air, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल