iQOO अपनी नई iQOO 16 सीरीज के तहत iQOO 16 और iQOO 16s फोन 8 दिसंबर 2026 को मलेशिया में लॉन्च करेगा। इन फोन्स में 165Hz AMOLED डिस्प्ले, 8400mAh बैटरी और शक्तिशाली प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिनकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। iQOO के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,400 mAh की बैटरी भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
iQOO जल्द ही अपनी नई iQOO 16 सीरीज के दो नए फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसकी कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इस सीरीज के तहत iQOO 16 और iQOO 16s स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि दोनों डिवाइस 8 दिसंबर 2026 को मलेशिया में लॉन्च होंगे।
iQOO Malaysia ने सोशल मीडिया पर एक टीजर भी शेयर किया है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च इवेंट का टाइम नहीं बताया है। भारत में इन स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ऐसी उम्मेद है कि जल्द ही ये दोनो फोन इंडियन मार्केट में भी लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी की मलेशिया ई-स्टोर वेबसाइट पर iQOO 16 को दो कलर Matrix और Alpha ऑप्शन में लिस्ट कर दिया गया है। इस डिवाइस को 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB स्टोरेज वैरिएंट में उप्लबध कराया जाएगा।
जबकि iQOO 16s को भी दो कलर Vector Grey और Shadow Black ऑप्शन में पेश किया जाएगा और इसे आप 8GB+256GB और 12GB+256GB वैरिएंट में खरीद सकेंगे। दोनों डिवाइस के लिए 24 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक RM1 में प्री-बुकिंग चल रही है। फोन के साथ अर्ली-बर्ड बेनिफिट्स और RM16,000 तक के इनाम जीतने का मौका भी मिल रहा है।
हालांकि, ये सिर्फ रिजर्वेशन है और इससे डिवाइस की खरीदारी या डिलीवरी नहीं होगी। iQOO 16 पहले ही चीन में 29 सितंबर को लॉन्च हो चुका है, इसलिए डिवाइस के ज्यादातर फीचर्स पहले ही सामने आ गए हैं। डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है।
साथ ही फोन में 8,400mAh की बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग और 2K रेजोल्यूशन वाली 165Hz AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। दूसरी तरफ iQOO 16s को Geekbench लिस्टिंग में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट, 12GB RAM और Android 17 के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि कंपनी ने इन फीचर्स की कन्फर्म नहीं किया है।
वहीं, भारत में iQOO 16 के लॉन्च की पुष्टि कंपनी पहले कर चुकी है, लेकिन अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं