Delhi Metro Timing on Diwali:दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने दीपावली के मौके पर मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव किया है। त्योहार के दिन यात्रियों के यातायात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। DMRC की ओर से जारी आधिकारिक सूचना , दीपावली के दिन यानी कि रविवार, 8 नवंबर 2026 को मेट्रो की आखिरी ट्रेन सेवा रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे ही टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी।
आम दिनों और सामान्य रविवार को दिल्ली मेट्रो की अंतिम ट्रेनें सभी टर्मिनल स्टेशनों से रात 11:00 बजे तक चलती हैं। हालांकि, दीपावली की रात को लोग अपने घरों और परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, जिसके चलते यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए सेवाओं को जल्दी समाप्त किया जाएगा।
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो ट्रेन रात 10:00 बजे अपने शुरुआती टर्मिनल स्टेशनों से छूटेगी। DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रात के समय यात्रा करने से पहले अपने सफर की योजना इसी टाइम-टेबल बनाएं। तीन लाइनों पर सुबह एक घंटे पहले दौड़ेगी मेट्रो भले ही रात की सेवाएं जल्दी समाप्त होंगी, लेकिन सुबह के समय कुछ रूटों पर यात्रियों को राहत दी गई है।
रविवार होने के कारण सामान्य तौर पर जिन लाइनों पर मेट्रो सुबह 7:00 बजे शुरू होती है, वे दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को एक घंटे पहले यानी सुबह 6:00 बजे से ही शुरू हो जाएंगी। पिंक लाइन (Pink Line): मजलिस पार्क से शिव विहार कॉरिडोर। मैजेंटा लाइन (Magenta Line): बॉटनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क से दीपाली चौक सेक्शन।
ग्रे लाइन (Grey Line): द्वारका से ढांसा बस स्टैंड कॉरिडोर। दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए संशोधित समय को ध्यान में रखकर ही घर से निकलें। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं