सोमवार, 30 नवंबर 2026 12:20 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
अध्यात्म अखिल भारतीय 3,232 व्यूज

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 15 दिसंबर तक दीप जला सकेंगे श्रद्धालु, सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक मिलेगी अनुमति

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 11:25 PM IST
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 15 दिसंबर तक दीप जला सकेंगे श्रद्धालु, सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक मिलेगी अनुमति

मदुरै में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लैयार मंदिर के पास श्रद्धालुओं को 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति मिली है। मदुरै तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की मिली अनुमति (फोटो-) मदुरै तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की अनुमति मिली।

श्रद्धालु 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक दीप जला सकेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4. 30 बजे तक का समय निर्धारित।

डिजिटल डेस्क, मदुरै। मदुरै में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लैयार मंदिर के पास 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक श्रद्धालुओं और आम लोगों को कार्तिगई दीपम का दीप जलाने की अनुमति दी गई है। भगवान मुरुगन (अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी) मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त किए गए प्रशासनिक रिसीवरों ने रविवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले एक रोज पूर्व यानी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत शाम पांच बजे तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के शिखर पर स्थित ‘दीपथून’ पर कार्तिगई दीपम जलाया गया था। यह आयोजन रिसीवरों मेघालय हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस. वैद्यनाथन और मद्रास हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी.

पार्थिबन की प्रत्यक्ष निगरानी में हुआ था। सनातन धर्म के लिए यह ऐतिहासिक पल था और इसका खूब जश्न भी मनाया गया था। रिसीवरों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति , श्रद्धालुओं की पूजा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में सुबह 10 बजे से शाम 4.

30 बजे तक दीप जलाए जा सकेंगे। उन्होंने लोगों से प्रशासनिक रिसीवरों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करने तथा शांतिपूर्वक दीप जलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'भगवान मुरुगन की जय हो', दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच पीएम मोदी ने किया पोस्ट

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दीपम विवाद: तमिलनाडु सरकार ने नहीं माना था सुप्रीम कोर्ट का आदेश, आज होगी अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दीपम विवाद: तमिलनाडु सरकार ने नहीं माना था सुप्रीम कोर्ट के आदेश, आज होगी अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई

अध्यात्म • अखिल भारतीय

किसे माना जाए पत्रकार?, सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार; जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

प्रदर्शनों के लिए एसओपी की मांग, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और CJP नेताओं को नोटिस

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दिल्ली में पत्रकारों से मारपीट मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दीपम विवाद की पूरी कहानी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों नहीं जला 'दीपथून' पर दीपक?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल